जो कुछ है, उसी में एंजॉय करो, किसी भी ऊंचे पद पर पहुंच जाओ लेकिन धरातल को कभी मत भूलो, लाइफ में खुशी होगी : छवि पंत

हर सफल पुरुष के पीछे एक सशक्त महिला होती है

जो कुछ है, उसी में एंजॉय करो, किसी भी ऊंचे पद पर पहुंच जाओ लेकिन धरातल को कभी मत भूलो, लाइफ में खुशी होगी : छवि पंत

महिलाएं वर्ग विशेष की नहीं, समाज की प्रेरणा है, उनका साहस कई लोगों को मुख्य धारा से जोड़ता हैं।

जयपुर। सकारात्मक सोच के साथ जितना है, उसी में एंजॉय करो तो लाइफ में खुशी ही खुशी होगी। साथ ही जिन लोगों से निकलकर किसी भी ऊंचे पद तक पहुंच जाओ, लेकिन उस धरातल को कभी नहीं भूलना चाहिए, जहां से सबकुछ पाकर यहां तक पहुंचे हो। ये कहना है मुख्य सचिव सुधांश पंत की पत्नी छवि पंत का। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दैनिक नवज्योति से विशेष बातचीत के दौरान छवि पंत ने खुलकर सवालों के जवाब दिए। पति के प्रशासनिक जिम्मेदारी में व्यस्तता के चलते छवि पंत सामाजिक, पारिवारिक जिम्मेदारियों को बेखूबी से निभा रही हैं। उन्होंने महिला दिवस पर महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि आपकी प्रेरणा कब किसकी जिंदगी बदल देगी, यह आपको पता भी नहीं चलेगा। महिलाएं वर्ग विशेष की नहीं, समाज की प्रेरणा है, उनका साहस कई लोगों को मुख्य धारा से जोड़ता हैं।

पति की प्रशासनिक लाइफ को कैसे सपोर्ट करती हैं
सवाल: क्या आप सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं?
जवाब: बिल्कुल, जहां भी सामाजिक कार्यों में भागीदारी की जरूरत होती है, तो मैं उन्हें पूरा निभाती हूं।
सवाल: पति की व्यस्तता में मानसिक स्थिरता बनाए रखने में मदद करती हैं?
जवाब: वे तो हमेशा ही कहते हैं, हम तो ऑफिस तक ही काम करते हैं। आपका तो हमेशा ही दिमाग काम में व्यस्त रहता है। 
सवाल: लोगों के बीच आप अपनी पहचान कैसे बनाती हैं?
जवाब: वैसे तो मेरी लोगों के बीच जाने या पब्लिसिटी में रुचि नहीं रहती है, अगर कहीं जाती भी हूं तो अपनी सामान्य पहचान ही रखती हूं।
सवाल: क्या आप सामाजिक कार्यों, एनजीओ, शिक्षा, कला या अन्य क्षेत्रों में सक्रिय हैं?
जवाब: कभी कभार किसी फंक्शन में चली जाती हूं, लेकिन अतिथि के तौर पर नहीं।
सवाल: पति के ऑफिस तनाव को कम करने के लिए घर का माहौल कैसे बनाए रखती हैं?
जवाब: घर की तरफ से उनको कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। मेरी हमेशा ये ही कोशिश रहती है।

आपकी दिनचर्या क्या रहती है...?
मेरी सुबह जल्दी उठने की आदत है, उसके बाद वॉक करना, एक्सरवाइज करना। वॉक के लिए सेंट्रल पार्क जाती हूं, क्योंकि वहां पर मंदिर है। घर में फार्मिंग और पेड़-पौधों का शौक है। कई बार जेकेके में जो मेले लगते हैं, उनमें जाना, सहकार मेले में जाना मुझे पसंद है।

चुनौतियां और प्रेरणा 
सवाल: आपने कभी पति के इस भूमिका में आने की कल्पना की थी?
जवाब: नहीं, ऐसी मैंने कल्पना नहीं की थी कि वे इस भूमिका में होंगे। ये (सीएस बनना) तो अचानक हुआ।
सवाल: आपके अनुसार प्रशासनिक अधिकारियों की पत्नियों की समाज में क्या भूमिका होनी चाहिए?
जवाब: इसमें दो तरह की परिस्थितियां होती हैं। अगर दोनों ही सर्विस में हैं तो अलग होगी, लेकिन अगर पति ही प्रशासनिक सेवाओं में है तो पत्नी को ही अन्य सारी जिम्मेदारियां बेखूबी निभानी चाहिए।
सवाल: जब आपकी सामाजिक पहचान सिर्फ सीएस की पत्नी के रूप में हो तो आप क्या मानती हैं?
जवाब: आप किसी भी स्तर पर रहो, लेकिन लोगों में ये अहसास नहीं कराना चाहिए, मैं मानती हूं वे ज्यादा खुश रहते हैं।
सवाल: पति की पहले और अब की घर की दिनचर्या में कोई फर्क?
जवाब: ज्यादातर ऑफिस ऑफ के बाद घर आ जाते हैं, लेकिन अब तो घर आने के बाद भी आॅनलाइन फाइलों के क्लियरेंस में व्यस्त रहते हैं। अब उनकी व्यस्तता बढ़ गई। 

Read More कमिश्नर ने चौमू थाने में की जनसुनवाई : आमजन की सुनी समस्याएं, मौके पर ही दिए समाधान के निर्देश

क्या आप सामान्य जीवन जीने में विश्वास करती हैं...?
हां, लोगों के बीच में अपने बारे में ज्यादा बताना पंसद नहीं है। बड़ी गाड़ी में चलना और लोगों के बीच जाकर शोबाजी करना पसंद नहींं है। कुछ ही लोग होते हैं, जो हमें जानते हैं। रिश्तेदारों के बीच जाकर यही कोशिश करते हैं कि उन्हें हमारे बडे होने का एहसास नहीं हो। मुझे पढ़ाई-लिखाई करना और पेड़-पौधों का बहुत शोक है। घर में भी इसमें व्यस्त रहती हूं।

Read More अंबेडकर को जयंती पर दी श्रद्धांजलि : वसुंधरा राजे ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, कहा- पुरुषों के साथ महिलाओं की शिक्षा पर भी समान रूप से दिया बल

पति के प्रशासनिक व्यवस्थाओं में बदलाव का असर...?
हां, ये जरूर होता है, कभी जयपुर आ गए, कुछ समय बाद दिल्ली चले गए, पहले कभी कहीं पर पोस्टिंग रही तो, वहां पर चले गए। जयपुर-दिल्ली के बीच तो ये हमेशा ही चलता रहा। अभी भी दोनों बेटियां दिल्ली में ही हैं तो मेरा दिल्ली आना-जाना तो लगा रहता हैं।

Read More नगरीय विकास मंत्री ने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर अग्निशमन कर्मियों को किया नमन, कहा- राज्य सरकार अग्निशमन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ