आमेर महल में आज शुरू प्रदर्शनी, 24 मई तक चलेगी

आमेर महल में आज शुरू प्रदर्शनी, 24 मई तक चलेगी

अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की ओर से बुनकर सेवा केंद्र, जयपुर, कार्यालय विकास आयुक्त हथकरघा, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आमेर महल में आठ दिवसीय 'हथकरघा प्रदर्शनी' शुक्रवार से शुरू हुई।

जयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की ओर से बुनकर सेवा केंद्र, जयपुर, कार्यालय विकास आयुक्त हथकरघा, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आमेर महल में आठ दिवसीय 'हथकरघा प्रदर्शनी' शुक्रवार से शुरू हुई। जो 24 मई तक चलेगी।

बुनकर सेवा केंद्र के उपनिदेशक तपन शर्मा एवं राजकीय संग्रहालय व महल आमेर अधीक्षक डॉ० राकेश छोलक ने बताया कि 
हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्र हमारे देश की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और आम जन की जागरूकता के लिए आवश्यक है। तपन शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में जूट, बांस, रेमी, ऑप्टिक फाइबर और पुनर्नवीनीकरण प्लास्टिक से बने हथकरघा बैग, पॉट, फॉल्डर, हथकरघा फर्नीचर जैसे कुर्सी, मेज़, बेड, व अन्य हथकरघा उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्देश्य हथकरघा उत्पादों की विशिष्टता को उजागर करने के अलावा, हथकरघा उत्पादों को प्रोत्साहित करने और उन्हें एक अलग पहचान देने के लिए पर्यावरण पर शून्य प्रभाव को बढ़ावा देना है।

उन्होंने बताया कि 8 दिवसीय प्रदर्शनी का समापन 24 मई को होगा। प्रदर्शनी प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक आम लोगों एवं पर्यटकों के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
अज्ञात बीमारी से आठ मासूमों की मृत्यु के बाद अब प्रतापगढ़ जिले के पारसोला में गत 15 दिन में छह...
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक
महिला विधेयक पर मोदी का सभी दलों को पत्र : दल को परे रखकर एकस्वर में करें पारित, लिखा- विधेयक पर होने वाली चर्चा लोकतंत्र को और सशक्त बनाने का अवसर
हाइटेक हुआ झालाना का इंटरप्रिटेशन सेंटर : एक क्लिक में मिलेगी लेपर्ड्स की पूरी दुनिया की जानकारी, प्रदेश में अपनी तरह का होगा पहला आधुनिक सेंटर