भाजपा के चर्चित चुनावी चेहरे : पूर्व विधायक-जिलाध्यक्ष से लेकर विधायक की मां भी उम्मीदवार, मंत्री खर्रा को घर से चुनौती

खर्रा के 4 परिजन चुनाव मैदान में

भाजपा के चर्चित चुनावी चेहरे : पूर्व विधायक-जिलाध्यक्ष से लेकर विधायक की मां भी उम्मीदवार, मंत्री खर्रा को घर से चुनौती
पंचायत चुनाव में भाजपा ने पूर्व विधायकों, जिलाध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं के परिजनों को टिकट दिए। दौसा में विधायक विक्रम बंशीवाल की मां शकुंतला, श्रीमाधोपुर में मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी और बेटे को प्रत्याशी बनाया।

जयपुर। पंचायत चुनावों में भाजपा चेहरे तय करने में लगी है। अब तक के तय उम्मीदवारों में कई चेहरे ऐसे हैं जो प्रदेशभर में चर्चित हैं। पार्टी ने अपने पूर्व विधायकों, जिलाध्यक्षों सहित कई पदाधिकारियों को जिलों में अपना उम्मीदवार बनाया है। दौसा जिला परिषद में सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल की मां शकुंतला को मैदान में उतारा है। टिकट भी ऐनवक्त पर वार्ड नंबर 21 से घोषित उम्मीदवार ऊषा बैरवा का टिकट काटकर उन्हें दिया है। दूसरा चर्चित चेहरा यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के चार परिजनों का है। पत्नी शांति देवी को भाजपा ने श्रीमाधोपुर में पंचायत समिति के वार्ड 17 और बेटा अजय सिंह खर्रा को वार्ड 20 से मैदान में उतारा है। खर्रा के दूसरे बेटे दुर्गा सिंह और उनके भाई महावीर सिंह खर्रा की पत्नी प्रतिमा खर्रा पार्टी और खर्रा से बागी होकर मैदान में हैं। दुर्गा सिंह वार्ड 19 से निर्दलीय मैदान में हैं। प्रतिमा खर्रा वार्ड 23 से।

चर्चा में यह प्रमुख चेहरे :

झुंझुनूं: सांसद की जिलाध्यक्ष बहू पर दांव-  झुंझुनूं सांसद रहे नरेन्द्र कुमार की बहू हर्षनी कुलहरी भी वार्ड 5 से मैदान में है। वह पहले झुंझुनूं जिला प्रमुख और फिर भाजपा जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं।

जयपुर: निवर्तमान जिला प्रमुख व जिलाध्यक्ष उतारे-  निवर्तमान जिला प्रमुख रमा चौपड़ा को भाजपा ने वार्ड 18 से उतारा है। सीट जनरल है, लेकिन रमा ओबीसी से आती हैं। जयपुर दक्षिण जिलाध्यक्ष राजेन्द्र गुर्जर भी उम्मीदवार हैं।

Read More दिवाली की तैयारी जोरों पर, सस्ते दीपक और लाइटिंग से सजावट आसान

उदयपुर:  दो पूर्व विधायक, विधायक की बेटी चेहरा- पूर्व विधायक दलीचंद डांगी, नानालाल अहारी को टिकट दे दिया है। वल्लभनगर से पूर्व विधायक प्रत्याशी हिम्मत सिंह झाला पर दांव खेला है। उदयपुर ग्रामीण के विधायक फूलसिंह मीणा की बेटी संजना देवी को चेहरा बनाया है। ऐसे ही पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान भी प्रत्याशी हैं।

Read More Weather Update : ‘चक्रवात मुरासु’ का राजस्थान में नहीं होगा असर, श्रीगंगानगर समेत कई जिलों में सुबह छाया हल्का कोहरा

डूंगरपुर: दो पूर्व विधायक मैदान में-  डूंगरपुर में पूर्व विधायक देवेन्द्र कटारा को वार्ड 6 और अनिता कटारा को वार्ड 21 से उम्मीदवार बनाया है। अनिता कटारा पूर्व सांसद कनकमल कटारा की बहू भी हैं।

Read More धनतेरस से खरीदारी के महाकुंभ का आगाज : वाहनों की डिलीवरी का उत्साह, ज्वेलरी से बर्तनों तक शगुन की खरीदारी

राजसमंद: पूर्व सांसद-विधायक के पुत्रों को टिकट-  राजसमंद में पूर्व सांसद हरिओम सिंह राठौड के पुत्र करणवीर सिंह राठौड़ को वार्ड 17, पूर्व विधायक खटीक के पुत्र अनिल खटीक को भी टिकट मिला है।

भीलवाड़ा: पूर्व मंत्री की पत्नी उतारी - भीलवाड़ा में भाजपा ने पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर की पत्नी सरोज गुजर को एक वार्ड से चेहरा बनाया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज को 653 करोड़ का झटका देने वाला अवार्ड हाईकोर्ट ने किया रद्द, कहा- यह मुआवजा नहीं, सरकारी खजाने पर अनुचित बोझ रोडवेज को 653 करोड़ का झटका देने वाला अवार्ड हाईकोर्ट ने किया रद्द, कहा- यह मुआवजा नहीं, सरकारी खजाने पर अनुचित बोझ
बिना एक भी पार्सल ढोए 653 करोड़ मांगने वाली कंपनी को हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। राजस्थान रोडवेज से...
दीपों की रोशनी में खिला सखियों का साथ, माया महल में एफबीएस जयपुर की दिवाली मीट
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन
भारत-अमेरिका की तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, छह दिन चला टाइगर ट्रायम्फ-2026 अभ्यास
धनतेरस पर परंपरा और कारोबार का संगम, लक्ष्मी पूजन के साथ होगी बही खातों की पूजा
योजनाओं का लाभ वोटर आईडी से जोड़ना लोकतंत्र और गरीबों के अधिकारों पर हमला: राहुल गांधी
धनतेरस पर गणेश जी के दरबार में उमड़ा नए वाहनों का रेला, जयपुर में 10 हजार गाड़ियों की डिलीवरी का अनुमान