करणी विहार कॉलोनी की फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने दो घंटे में पाया काबू

जयपुर के वीकेआई रोड नंबर 17 की घटना, सिलेंडरों से टला बड़ा हादसा

करणी विहार कॉलोनी की फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने दो घंटे में पाया काबू
वीकेआई रोड नंबर 17 स्थित करणी विहार कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई

जयपुर। वीकेआई रोड नंबर 17 स्थित करणी विहार कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

एएफओ भंवरसिंह हाडा ने बताया कि सुबह 11:20 बजे कंट्रोल रूम को आग की सूचना मिली थी। सबसे पहले दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए अतिरिक्त गाड़ियां वीकेआई फायर स्टेशन से रवाना की गईं। जिस फैक्ट्री में आग लगी वह कपिल अग्रवाल द्वारा संचालित ‘शुभ महालक्ष्मी पोली पाइप’ है, जहां काले रंग के प्लास्टिक पाइप बनाए जाते हैं।

दमकलकर्मियों ने बताया कि फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री मौजूद थी, जिससे आग तेजी से फैली। आग बुझाने के दौरान करीब 7 घरेलू गैस सिलेंडर फैक्ट्री के भीतर मिले, जिन्हें तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना के तुरंत बाद फैक्ट्री मालिक कपिल अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फैक्ट्री की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। खास बात यह है कि यह इलाका आवासीय कॉलोनी है, जहां औद्योगिक गतिविधियां अवैध रूप से संचालित की जा रही थीं। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

Read More मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग, हेलमेट पहनकर आया बदमाश फरार

Post Comment

Comment List

Latest News

राम मंदिर चढ़ावा मामला: आप सांसद संजय सिंह ने की SIT अध्यक्ष से मुलाकात, जमीन खरीद में गड़बड़ी और FIR नहीं लिखें जाने पर उठाए सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामला: आप सांसद संजय सिंह ने की SIT अध्यक्ष से मुलाकात, जमीन खरीद में गड़बड़ी और FIR नहीं लिखें जाने पर उठाए सवाल
'आप' सांसद संजय सिंह ने अयोध्या के कमिश्नर और एसआईटी अध्यक्ष विजय विश्वास पंत से मिलकर जमीन खरीद में बड़े...
राज्य सरकार का फैसला, राजस्थान राजस्व एवं कर बोर्ड को बनाया पुनरीक्षण प्राधिकारी
52 वर्ष की हुईं करिश्मा कपूर : फिल्मों से ओटीटी तक बरकरार है जलवा, जानें अभिनेत्री के फिल्मी सफर के बारे में
‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू
अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय हथियार-नशा हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
निर्जला एकादशी पर शहरभर में लगाए गए जल सेवा शिविर, बच्चों ने भी निभाई अपनी भागीदारी
पीएम-जनमन योजना के कार्यों में लाएं गति, गुणवत्ता से समय पर पूरा करें काम : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास