पहले कैंसर पर जीत की हासिल अब दूसरों के लिए बने प्रेरणा

समय पर पता चले तो कैंसर का निदान संभव

पहले कैंसर पर जीत की हासिल अब दूसरों के लिए बने प्रेरणा
एक कैंसर पीड़ित मरीज को काफी शारीरिक और मानसिक पीड़ा से गुजरना पड़ता है, लेकिन जब एक कैंसर मरीज इस बीमारी से जंग जीत लेता है तो फिर वह दूसरों के लिए प्रेरणा बन जाता है।

जयपुर। एक कैंसर पीड़ित मरीज को काफी शारीरिक और मानसिक पीड़ा से गुजरना पड़ता है, लेकिन जब एक कैंसर मरीज इस बीमारी से जंग जीत लेता है तो फिर वह दूसरों के लिए प्रेरणा बन जाता है। इस बीमारी से लड़ रहे अन्य लोगों को उम्मीद देने देने के लिए हर साल जून के पहले रविवार को नेशनल कैंसर सर्वाईवर्स डे मनाया जाता है। इस बार नेशनल कैंसर सर्वाईवर्स डे पर शहर के कैंसर विशेषज्ञों से बात की और उनके अनुभव जाने।

पहला केस

सीनियर कंसल्टेंट एडल्ट एवं पीडियाट्रिक मेडिकल आॅन्कोलॉजिस्ट एंड हेमेटो आॅन्कोलॉजिस्ट डॉ. दिवेश गोयल ने बताया कि अलवर निवासी 15 वर्षीय किशोर ने ब्लड कैंसर को हराया है। उसे एक्यूट लिंफोब्लास्टिक ल्यूकेमिया यानी ब्लड कैंसर था। इसमें प्रति एक हजार में से एक व्यक्ति इस बीमारी का शिकार होता है। यहां फोर्टिस में उस किशोर का दो सालों तक इलाज चला। वह इलाज के लिए भी मानसिक रूप से तैयार नहीं था, लेकिन उसके परिजनों ने उसे रास्ता दिखाया, जिससे वह तेजी से स्वास्थ्य होने लगा। अब वह पिछले तीन साल से पूरी तरह स्वस्थ है।

दूसरा केस

Read More साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत

दूसरे मामले के बारे में डॉ. दिवेश गोयल ने बताया कि एक नवविवाहिता को शादी के कुछ समय बाद ही स्तन कैंसर हो गया। इससे उसका मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हुआ। महिला ने कैंसर को हरा दिया, क्योंकि उसके कैंसर का निदान शुरुआती चरण में ही हो गया। अब इस मरीज को हार्मोनल थैरेपी दी जा रही है, जिससे वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएगी।

Read More शहरी निकायों की आय बढ़ाने पर जोर, राज्य वित्त आयोग करेगा सुझावों पर गंभीरता से विचार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान पर बड़े हमले से पीछे हटे ट्रंप: मिसाइलों की कमी बनी वजह, 13 दिन बाद रुका अमेरिकी सैन्य अभियान ईरान पर बड़े हमले से पीछे हटे ट्रंप: मिसाइलों की कमी बनी वजह, 13 दिन बाद रुका अमेरिकी सैन्य अभियान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंटागन के पास पैट्रियट मिसाइल इंटरसेप्टर की संभावित कमी को देखते हुए ईरान के खिलाफ...
पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा- आने वाली पीढ़ियों के लिए उनका शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा
वेस्ट टू आर्ट थीम पर बनेंगे तीन भव्य स्वागत द्वार, 5.36 करोड़ रु. की लागत से होगा निर्माण 
कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत