कम यात्री होने पर जयपुर से कुल्लू की फ्लाइट रद्द, खाली विमान करीब तीन घंटे तक जयपुर एयरपोर्ट पर खड़ा रहा

अचानक रद्द होने से असुविधा और यात्रा योजनाओं में बाधा

कम यात्री होने पर जयपुर से कुल्लू की फ्लाइट रद्द, खाली विमान करीब तीन घंटे तक जयपुर एयरपोर्ट पर खड़ा रहा

यात्रियों का कहना है कि कम यात्री होने की स्थिति में भी तय समय पर उड़ान संचालित की जानी चाहिए, क्योंकि अचानक रद्द होने से उन्हें असुविधा और यात्रा योजनाओं में बाधा का सामना करना पड़ा।

जयपुर। अलायंस एयर एयरलाइन पर मनमानी का आरोप तब लगा जब जयपुर से कुल्लू जाने वाली सुबह 7:40 बजे की फ्लाइट को कम यात्री होने के कारण रद्द कर दिया गया। यह फ्लाइट दिल्ली से जयपुर पहुंचने के बाद कुल्लू रवाना होती है, लेकिन आज दिल्ली से आने के बावजूद इसे नहीं भेजा गया। सूत्रों के अनुसार, यात्रियों की संख्या कम होने के चलते एयरलाइन ने उड़ान रद्द करने का निर्णय लिया।

हैरानी की बात यह रही कि खाली विमान करीब तीन घंटे तक जयपुर एयरपोर्ट पर खड़ा रहा। अंततः दोपहर 12:30 बजे यह विमान दिल्ली के लिए रवाना हुआ। यात्रियों का कहना है कि कम यात्री होने की स्थिति में भी तय समय पर उड़ान संचालित की जानी चाहिए, क्योंकि अचानक रद्द होने से उन्हें असुविधा और यात्रा योजनाओं में बाधा का सामना करना पड़ा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा
ईरान ने अमेरिकी जमीनी हमले की स्थिति में "कोई जीवित नहीं बचेगा" की भयानक चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
भारत बदलती वैश्विक व्यवस्थाओं के बीच तेजी से कर रहा प्रगति :शासन प्रणाली को निरंतर अद्यतन करने की जरुरत, मोदीने कहा-प्रशासन का मूल मंत्र "नागरिक देवो भव"
साइबर थाना म्यूल अकाउंट खरीद-फरोख्त करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 6 माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : अमित शाह की मौजूदगी में भवानीपुर से शुवेंदु अधिकारी ने किया नामांकन, टीएमसी पर लगाया भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और बढ़ती घुसपैठ का आरोप
जयपुर में पेयजल समस्या पर विपक्ष का हमला : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा-  जयपुर में लोग सीवरेज का पानी पीने को मजबूर
जयपुर में अवैध एलपीजी रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई : दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
अफगानिस्तान में कुदरत का कहर : मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हुई, 73 लोग घायल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट