हवा में उड़ते हुए श्रीराम ने किया रावण का वध
‘खजाना महल’ म्यूजियम में कार्यक्रम
राम सेतु को पार करते हुए भगवान श्रीराम ने उड़ते हुए जिप लाइन से रावण के ऊपर तीर चलाया और उसके बाद म्यूजियम में आए पर्यटकों को भी रावण के पुतले पर तीर चलाने का मौका दिया। भगवान राम के वेश में आए कलाकार मुकेश महावर के हाथ से राम सेतु के कुंड के पास पौधरोपण भी किया गया।
जयपुर। विजय दशमी पर गुर्जर घाटी स्थित ‘खजाना महल’ म्यूजियम में जिप लाइन पर हाथ में धनुष और बाण थामे लगभग 25 फीट की ऊंचाई पर उड़ कर आए भगवान श्रीराम ने सांकेतिक रूप से तीर चलाकर रावण का वध किया। फाउंडर डायरेक्टर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि हमारी यह कोशिश रहती है कि मनोरंजन के साथ अगर कोई सामाजिक संदेश दिया जाए तो उसकी पहुंच पुख्ता होती है। इसीलिए हमने रावण के पुतले को ना जलाकर केवल सांकेतिक रूप से उसके पुतले के वध का कार्यक्रम किया। यहां रामेश्वरम जैसे राम सेतु का भी एक कुंड स्थापित है, जिसमें पर्यटक को बाकायदा पत्थर तैरते हुए नजर आते हैं। इसी राम सेतु को पार करते हुए भगवान श्रीराम ने उड़ते हुए जिप लाइन से रावण के ऊपर तीर चलाया और उसके बाद म्यूजियम में आए पर्यटकों को भी रावण के पुतले पर तीर चलाने का मौका दिया। भगवान राम के वेश में आए कलाकार मुकेश महावर के हाथ से राम सेतु के कुंड के पास पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान पार्षद भूपेंद्र मीना, सौम्या सक्सेना भी उपस्थित थे। नाहरगढ स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम में भी बच्चों ने रावण के पुतले के साथ जमकर सेल्फी ली।

Comment List