जोधपुर-गुवाहाटी एक तरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन : यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जानें समय 

बरपेटारोड व रंगिया स्टेशनों पर ठहराव करेगी

जोधपुर-गुवाहाटी एक तरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन : यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जानें समय 

अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए रेलवे जोधपुर-गुवाहाटी एकतरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन करेगा। 22 जनवरी को जोधपुर से तड़के 3.30 बजे रवाना होकर जयपुर 9 बजे पहुंचेगी और प्रस्थान कर शनिवार सुबह 6.30 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी, यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करेगी।

जयपुर। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-गुवाहाटी एक तरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि जोधपुर-गुवाहाटी एक तरफा स्पेशल रेलसेवा 22 जनवरी को जोधपुर से तड़के 3.30 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर प्रातः 9 बजे आगमन व प्रातः 9.10 बजे प्रस्थान कर शनिवार को प्रातः 6.30 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, खेडली, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, गोविन्दपुरी, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरां, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, न्यू बरौनी, बेगूसराय, खगडिया, नवगछिया, कटिहार, किशनगंज, न्यूजलपाईगुडी, न्यूकोच बिहार, न्यू बंगाईगांव, बरपेटारोड व रंगिया स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान