राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन

व्यापारिक सहयोग को सशक्त करने पर विचार-विमर्श किया गया

राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन

राजस्थान बिजनेस फोरम के गठन के अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े शामिल हुए। समारोह में अनुज डॉ. रवि गोयल को फोरम का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में एसएमई चैंबर ऑफ इंडिया के फाउंडर प्रेसिडेंट चंद्रकांत सालुंखे सहित कई उद्योग जगत के प्रतिनिधि मौजूद रहे और औद्योगिक विकास व उद्यमिता पर चर्चा हुई।

जयपुर। राजस्थान बिजनेस फोरम के गठन के अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का गरिमामय सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर एसएमई चैंबर ऑफ इंडिया के फाउंडर प्रेसिडेंट चंद्रकांत सालुंखे का विशेष योगदान रहा, जिनके आमंत्रण पर यह आयोजन संपन्न हुआ।

समारोह में अनुज डॉ. रवि गोयल को राजस्थान बिजनेस फोरम के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने की घोषणा की गई, जिस पर उपस्थितजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभेच्छाएँ दीं।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर राज्यपाल, एसएमई चैंबर ऑफ़ इंडिया के फाउंडर प्रेसिडेंट चंद्रकांत सालुंखे, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डायरेक्टर धर्मेंद्र शेखावत, आनंद सिंघल सहित प्रेम बियानी, सज्जन सिंह, कैलाश शर्मा एवं दिनेश गुप्ता उपस्थित रहे।

समारोह में राज्य के औद्योगिक विकास, उद्यमिता को प्रोत्साहन तथा व्यापारिक सहयोग को सशक्त करने पर विचार-विमर्श किया गया।

Read More राज्यपाल अभिभाषण पर बहस में विपक्ष का हमला : आंकड़ों पर सवाल, शिक्षा-रोजगार और प्रदूषण मुद्दों पर सरकार को घेरा

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान