पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम का निधन, मोहनगढ़ में होगा अंतिम संस्कार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया

पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम का निधन, मोहनगढ़ में होगा अंतिम संस्कार

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कर्नल सोनाराम का जाना प्रदेश की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

जयपुर। पूर्व सांसद तथा वरिष्ठ किसान नेता कर्नल सोनाराम चौधरी का बुधवार देर रात 85 वर्ष की आयु में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों के अनुसार कर्नल सोनाराम का अंतिम संस्कार गुरुवार को जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ में किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे। कर्नल सोनाराम चौधरी भारतीय राजनीति में कई  बार लोकसभा सांसद रहे। उन्होंने सैनिक से लेकर जनप्रतिनिधि तक का लंबा सफर तय किया। वे अपने स्पष्ट विचारों और किसानों के मुद्दों को लेकर सदैव मुखर रहने के लिए जाने जाते थे। खासकर पश्चिमी राजस्थान में उन्हें किसानों की सशक्त आवाज माना जाता था।

उनके निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कर्नल सोनाराम का जाना प्रदेश की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि कर्नल सोनाराम ने सदैव किसानों, सैनिकों और वंचित वर्ग की आवाज को संसद और सड़क दोनों जगह उठाया। कर्नल सोनाराम की सादगी, सेवा और संघर्षपूर्ण जीवनशैली लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रही। उनके निधन से न केवल जैसलमेर क्षेत्र बल्कि पूरे प्रदेश की राजनीति में शून्य की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आज मोहनगढ़ में उनका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प