मुनाफे का स्क्रीनशॉट भेजकर फंसाया : शेयर मार्केट के नाम पर 1.47 लाख की ठगी, इंस्टाग्राम पर हुई बातचीत के बाद शुरू हुआ ठगी का खेल

रकम निकालने के नाम पर विड्रॉल चार्ज, बैंक टैक्स और जीएसटी के बहाने वसूली

मुनाफे का स्क्रीनशॉट भेजकर फंसाया : शेयर मार्केट के नाम पर 1.47 लाख की ठगी, इंस्टाग्राम पर हुई बातचीत के बाद शुरू हुआ ठगी का खेल
खोह नागोरियान थाना क्षेत्र में शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर युवक से 1.47 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला। ठगों ने इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क कर पहले 10 हजार रुपए निवेश करवाए और 99,328 रुपए मुनाफे का फर्जी स्क्रीनशॉट भेजा।

जयपुर। शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर जयपुर के खोह नागोरियान थाना इलाके में एक युवक से करीब डेढ़ लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने पहले इंस्टाग्राम के जरिए पीड़ित से संपर्क किया और शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 10 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए। इसके बाद 99 हजार 328 रुपए के कथित मुनाफे का स्क्रीनशॉट भेजकर पीड़ित को भरोसे में लिया। रकम निकालने के नाम पर अलग-अलग चार्ज बताकर ठगों ने पीड़ित से कुल 1 लाख 47 हजार 498 रुपए और ट्रांसफर करवा लिए।

मुनाफे का झांसा देकर शुरू की बातचीत :

पुलिस के अनुसार, करोल घाटी, इंदिरा गांधी नगर सेक्टर-3, खातीपुरा निवासी रामजी लाल महावर (43) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित की आरोपियों से इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत हुई थी। आरोपियों ने उसे शेयर मार्केट में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों की ओर से बताए गए यूपीआई आईडी पर 10 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।

कुछ समय बाद आरोपियों ने 99 हजार 328 रुपए के मुनाफे का स्क्रीनशॉट भेज दिया। जब पीड़ित ने कथित मुनाफे की रकम निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने विड्रॉल चार्ज, बैंक टैक्स, डिस्काउंट और जीएसटी समेत अलग-अलग शुल्क बताकर लगातार रकम ट्रांसफर करवाई। इस तरह पीड़ित से कुल 1 लाख 47 हजार 498 रुपए वसूल लिए गए।

Read More कुल्लू-मनाली से मुंबई तक गूंजेगी जयपुर की 'चोटी', लघु फिल्म का दो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में चयन

मामले में खोह नागोरियान थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों के इस्तेमाल किए गए इंस्टाग्राम अकाउंट, मोबाइल नंबर और यूपीआई लेन-देन की जानकारी जुटाकर जांच कर रही है।

Read More खातीपुरा मोड़-सिरसी रोड पर अजमेर रोड बाइपास तक लगता है जाम, हादसों का बढ़ रहा खतरा

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश का भाजपा पर हमला, बोले-अपने ही दल में उपेक्षित हैं भाजपाई, ऐतिहासिक होगा अंत अखिलेश का भाजपा पर हमला, बोले-अपने ही दल में उपेक्षित हैं भाजपाई, ऐतिहासिक होगा अंत
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक अपनी ही पार्टी की कार्यशैली पर सवाल...
त्योहारों से पहले सफाई पर जोर! पार्षदों ने गिनाईं वार्ड की समस्याएं, मुरलीपुरा जोन की बैठक में अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश
आरबीआई के फैसले के बाद बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 429 अंक टूटा; निफ्टी भी 22,603 पर बंद
पर्यटकों की कमी से पैलेस ऑन व्हील्स का फेरा रद्द, बुकिंग नहीं मिलने से शाही ट्रेन को नहीं मिल सके यात्री
लेखाधिकारी राजीव राजौरिया APO, वित्त विभाग में उपस्थिति देने के निर्देश
"वोट चोरी" के खिलाफ प्रदर्शन के बाद इंडिया गठबंधन की 'लंच डिप्लोमेसी', खरगे-राहुल ने फिर उठाई ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
नवरात्र में आमेर महल में हाथी सवारी पर लगेगा ब्रेक, 10 से 21 अक्टूबर तक हाथी सवारी पूरी तरह बंद