गोगामेड़ी पर फायरिंग करने वाले शूटर का दोस्त हत्या के आरोप में गिरफ्तार

महिला का कत्ल कर शव जमीन में गाड़ दिया था, चार साल से था फरार 

गोगामेड़ी पर फायरिंग करने वाले शूटर का दोस्त हत्या के आरोप में गिरफ्तार
जुलाई-2021 में शशि अग्रवाल निवासी मनसा नगर सिरसी की हत्याकर उसकी लाश शिव ने सुनसान जंगल में मिट्टी खोदकर गाड़ दिया। शशि की हत्या उसके भतीजे राज अग्रवाल ने करवाई थी।

जयपुर। भांकरोटा थाना पुलिस ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर फायरिंग करने वाले शूटर रोहित राठौड़ के दोस्त को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी हत्या कर शव को गाड़ने के बाद चार साल से फरार चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस आरोपी से रिमांड पर पूछताछ कर रही है।  गिरफ्तार आरोपी शिव सिंह उर्फ  लक्की बन्ना (25) गोपालपुरा पाली का रहने वाला है। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि एडीसीपी वेस्ट नीरज पाठक के सुपरविजन में मुरलीपुरा में दबिश देकर शिव सिंह को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपना हुलिया बदलकर लगातार ठिकाने बदल रहा था। आरोपी जहां भी जाता और उसे जो भी काम मिल जाता उसे करके निकल जाता था। इसने अपने रिश्तेदार और परिचितों के घर फरारी काटी। 

यह था मामला
जुलाई-2021 में शशि अग्रवाल निवासी मनसा नगर सिरसी की हत्याकर उसकी लाश शिव ने सुनसान जंगल में मिट्टी खोदकर गाड़ दिया। शशि की हत्या उसके भतीजे राज अग्रवाल ने करवाई थी। राज अग्रवाल ने अपने दोस्त प्रकाश अग्रवाल, शिव सिंह और एक नाबालिग साथी को बुलाकर लाश ठिकाने लगवाई थी। इन सभी ने साजिश के तहत वैशाली नगर आम्रपाली स्थित एक कम्पनी से कार किराए पर ली। कार में लाश डालकर गांव नईवाल के आगे आनंद विहार जेडीए कॉलोनी के पास सुनसान जंगल में मिट्टी के टीले पर ले जाकर लाश को गाड़ दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता