मासूम से दुष्कर्म पर सख्त फैसला, दोषी पड़ोसी को 20 वर्ष का कठोर कारावास

सख्त से सख्त सजा देने का आग्रह

मासूम से दुष्कर्म पर सख्त फैसला, दोषी पड़ोसी को 20 वर्ष का कठोर कारावास
पोक्सो प्रकरण की विशिष्ट न्यायालय संख्या-2 ने पांच रुपए देने का लालच देकर घर से छत पर बुलाकर अश्लीलता करने के आरोपी 45 वर्षीय पड़ोसी को दोषी मान 20 साल का कठोर कारावास एवं 20 हजार रुपए जुर्माना की सजा। न्यायालय ने पीड़िता को प्रतिकर राशि 6 लाख रुपये देने के भी आदेश।

अजमेर। पोक्सो प्रकरण की विशिष्ट न्यायालय संख्या-2 ने पांच रुपए देने का लालच देकर घर से छत पर बुलाकर अश्लीलता करने के आरोपी 45 वर्षीय पड़ोसी को दोषी मान 20 साल का कठोर कारावास एवं 20 हजार रुपए जुर्माना की सजा दी है। न्यायालय ने पीड़िता को प्रतिकर राशि 6 लाख रुपये देने के भी आदेश दिए हैं। न्यायालय के विशिष्ट लोक अभियोजक संजय तिवारी के अनुसार एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी कक्षा चार में पढ़ती है। वह कुछ दिनों से गुमसुम रहने लगी थी।

उसने एक दिन बताया कि पड़ोस में रहने वाले अंकल उसे पांच रुपए देने का लालच देकर छत पर बुलाकर गलत काम करते हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आरोपी का अपराध प्रमाणित करने के लिए 16 गवाहों के बयान करवाए और 42 दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए। सख्त से सख्त सजा देने का आग्रह किया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन