सुरों में सजी जीवन की सीख : JLF में गौर गोपाल दास का राग–वैराग्य, कहा- हर जीवन एक अधूरी धुन की तरह है, जिसमें कोई न कोई बोझ छुपा होता है

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का एक सत्र सुरों और संवेदनाओं में डूब गया

सुरों में सजी जीवन की सीख : JLF में गौर गोपाल दास का राग–वैराग्य, कहा- हर जीवन एक अधूरी धुन की तरह है, जिसमें कोई न कोई बोझ छुपा होता है

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का एक सत्र उस वक्त सुरों और संवेदनाओं में डूब गया, जब मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास ने शब्दों के साथ संगीत को भी संवाद का माध्यम बनाया।

जयपुर। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का एक सत्र उस वक्त सुरों और संवेदनाओं में डूब गया, जब मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास ने शब्दों के साथ संगीत को भी संवाद का माध्यम बनाया। उन्होंने कहा कि हर जीवन एक अधूरी धुन की तरह है, जिसमें कोई न कोई ऐसा बोझ छुपा होता है, जो मन के तारों को कसकर बाँधे रखता है। असली सवाल यह नहीं कि परेशानी क्या है, बल्कि यह है कि हम आज कौन-सा बोझ उतारने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि लोग मृत्यु को अनावश्यक रूप से कोसते हैं, जबकि जीवन की उलझनें ही अक्सर सबसे भारी साबित होती हैं।

अपने विचारों को और गहराई देने के लिए गौर गोपाल दास ने ‘खामोशियाँ’ सहित अन्य गीत गाए, जिससे पूरा माहौल संगीत मय हो गया। सुरों के बीच उन्होंने बताया कि उनकी लेखन यात्रा भी इसी आत्मबोध से निकली है। जब मन अपने भीतर जमा शोर को शांत कर देता है, तभी जीवन की नई लय बनती है। उन्होंने श्रोताओं से आग्रह किया कि वे अपने जीवन की उस धुन को पहचानें, जो अब बेसुरी हो चुकी है और जिसे छोड़ देना ही आगे बढ़ने का रास्ता है। जयपुर के जेएलएन मार्ग स्थित होटल क्लार्क्स आमेर में आयोजित जेएलएफ के तीसरे दिन की शुरुआत समाजसेवी और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति के वक्तव्य से हुई।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान