गहलोत का आरोप: गांधी संस्थान की इमारत में स्किल सेंटर से परिकल्पना बर्बाद
चौधरी चरण सिंह गांधी के सिपाही थे
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार द्वारा स्थापित महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेंस एंड सोशल साइंसेज की तैयार इमारत में स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर का उद्घाटन कर संस्थान की परिकल्पना को बर्बाद किया जा रहा है। गहलोत ने कहा कि यह संस्थान टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज और एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नेंस की तर्ज पर युवाओं के उच्च अध्ययन, शोध व प्रशिक्षण के लिए बनाया गया था। जेएलएन मार्ग पर कॉमर्स कॉलेज के सामने तीन साल से तैयार इमारत में अब दो तलों में स्किल सेंटर खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्किल सेंटर किसी अन्य भवन में खोला जा सकता था।
उन्होंने व्यंग्य किया कि चौधरी चरण सिंह गांधी के सिपाही थे, पर उनके पोते केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी इस केंद्र का उद्घाटन कर रहे हैं। गहलोत ने इसे गांधी विचारों को रोकने का प्रयास और गांधी विरोधी सोच करार देते हुए निंदा की।

Comment List