खोया फोन वापस लाए : सरकार ने नागरिकों के लिए जारी की नई एडवाइजरी, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक प्रभावी कदम

सीईआईआर से मोबाइल ट्रेक और ब्लॉक करें

खोया फोन वापस लाए : सरकार ने नागरिकों के लिए जारी की नई एडवाइजरी, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक प्रभावी कदम
मोबाइल मिल जाने पर इस पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को सामान्य उपयोग के लिए अनब्लॉक भी किया जा सकता है।

जयपुर। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, राजस्थान ने साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए "मोबाइल खो जाए तो क्या करें" विषय पर एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है।

सीईआईआर से मोबाइल ट्रेक और ब्लॉक करें:
एडवाइजरी के अनुसार किसी व्यक्ति का मोबाइल खोने या चोरी हो जाने पर वह संचारसाथी. जीओवी, इन पोर्टल पर जाकर सीएआईआर की सहायता से अपने मोबाइल को ट्रेस और ब्लॉक कर सकता है। सीईआइआर एक केंद्रीकृत प्रणाली है, जिसके माध्यम से मोबाइल डिवाइस को उनके ईएमईआई नंबर के आधार पर ट्रैक किया जा सकता है। इस पोर्टल के माध्यम से भारत के सभी टेलीकॉम नेटवर्क्स पर खोए या चोरी हुए डिवाइस को ब्लॉक किया जा सकता है। साथ ही ब्लॉक किया गये मोबाइल को यदि कोई अन्य व्यक्ति इस्तेमाल करता है तो उसे ट्रेस कर लोकेशन का पता भी लगाया जा सकता है। इससे मोबाइल खो जाने या चोरी होने पर उसका दुरुपयोग रोका जा सकता है। मोबाइल मिल जाने पर इस पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को सामान्य उपयोग के लिए अनब्लॉक भी किया जा सकता है। आज के डिजिटल युग में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में यह एक प्रभावी कदम है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद