गुलजार ने सुनाई नज्में, लूटी वाहवाही

अंग्रेजी जैसी अन्य भी नेशनल भाषाएं

गुलजार ने सुनाई नज्में, लूटी वाहवाही

उन्होंने 1947 से 2017 तक के 365 शायरों की समकालीन कविताएं एकत्र कर हिंदुस्तानी में उनका अनुवाद किया है। इस संग्रह की आवश्यकता के बारे में उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को लगता है कि शायरी टेक्स्ट बुक का मसला है।

जयपुर। जेएलएफ के फ्रंटलॉन में हुए ए पोएम डे : 365 सेशन में गीतकार गुलजार ने कहा कि जितनी अंग्रेजी नेशनल भाषा है। उतनी ही अन्य भाषाएं मराठी, तमिल सहित अन्य भी नेशनल है, जिन्हें रीजनल नाम दिया गया है। गुलजार ने कहा कि काश मेरी 5 प्रतिशत भी जावेद अख्तर जैसी जितनी याददाश्त होती तो आज मुझे पुस्तक में से देखकर पढ़नी नहीं पढ़ती। गुलजार ने बताया कि उनकी बुक ए पोएम ए डे में देश भर के कवियों के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल के कुछ महत्वपूर्ण कवियों की कविताओं से चुनकर बुना गया है। इसमें 365 दिनों के हिसाब से प्रत्येक दिन एक कविता को समर्पित है। इसमें 279 कवियों और 34 भाषाओं के कवि/कवयित्रियों को यहां शामिल किया है। इसे तैयार करने में 9 साल लगे। इसे भारतीय जुबान में लिखा गया है। एक गंभीर मुद्दे पर सत्र के बाद ए पोएम ए डे सत्र में गुलजार ने अपनी नर्म नज्मों से श्रोताओं के दिलों को सुकून पहुंचाया। पुस्तक में गुलजार द्वारा संकलित की हुई 365 नज्मों का संग्रह है। उन्होंने 1947 से 2017 तक के 365 शायरों की समकालीन कविताएं एकत्र कर हिंदुस्तानी में उनका अनुवाद किया है। इस संग्रह की आवश्यकता के बारे में उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को लगता है कि शायरी टेक्स्ट बुक का मसला है। वो उसे रोजमर्रा की चीजों से जोड़ कर नहीं देख पा रहे, तो उन्हीं के लिए मैंने ये समकालीन कविताएं जोड़ी हैं। इनके माध्यम से वो बदलते हुए समय की नब्ज भी समझ पाएंगे। गुलजार ने इस दौरान कुछ नज्में सुनाकर लोगों की वाहवाही लूटी।

Tags: gulzar

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प