हेल्थ की देखभाल अब होगी ऑनलाइन

हेल्थ की देखभाल अब होगी ऑनलाइन

64 हजार हेल्थकर्मी एप से जुड़ेंगे, मरीज-लाभार्थी का डाटा बताएगा किसको दवा-जांच के लिए लाना है

जयपुर। चिकित्सा विभाग निरोगी राजस्थान बनाने के लिए अब टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल करने जा रहा है। हाईटेक ऑनलाइन सिस्टम विकसित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से प्रदेश की 52 हजार आशा सहयोगिनियों और 12 हजार कम्यूनिटी हेल्थ वर्कर्स अत्याधुनिक एप से आमजन के स्वास्थ्य का ख्याल रखेंगे। किसे टीका लगना है। किसकी जांच होनी बाकी है।


कुपोषित बच्चों को पोषाहार और दवा की दोबारा से डोज कब देनी है। गर्भवती को आंगनबाड़ी केन्द्र और अस्पताल देखभाल के लिए कब ले जाना है। यह सब अब आशा-कम्यूनिटी हेल्थ वर्कर्स के मोबाइल में होगा। बस केवल एक बारगी उन्हें टारगेट गु्रप के घर जाकर संपर्क करना होगा। बार-बार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डाटा एक बार अपलोड कर दिया जाएगा। फिर एप स्वत: ही आगामी रिकॉलिंग करवाएगा। रोज बताएगा कि आज किन-किन को फिर से अस्पताल दवा-जांच इत्यादि के लिए बुलाना है। उनके मोबाइल या संपर्क दूरभाष नंबर से फोन पर वे उसे याद दिलाएंगे कि आज आपको अस्पताल जाना है।

यूं समझे कैसे होगी : हाईटेक मॉनिटरिंग
हर आशा के एरिया में जो गर्भवती महिलाएं होंगी उनका अस्पताल से सीधा डाटा अपलोड होगा और आशा के पास पहुंचेगा। उसकी जांच-दवा और टीके फिर से कब लगने हैं। अलर्ट मैसेज एप पर आ जाएगा। वे संपर्क करेगी और उसकी चिकित्सकीय देखभाल को फोलो कर अस्पताल लाने की जिम्मेदारी पूरी कर आॅनलाइन अपडेट भी करेगी। बाल स्वास्थ्य में चिन्हित कुपोषित बच्चों का पूरा रिकॉर्ड आशा फील्ड से ही अपलोड करेगी। दवा-जांच और पोषाहार दिलवाएगी, इनके खत्म होने पर अलर्ट मोबाइल पर आएगा। फिर से उसे डोज दिलवाने ले जाएगी। नवजात के टीकाकरण का भी समय-समय पर यूं ही अपडेट आएगा।

सभी 64 हजार कर्मियों को एप हैडलिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। आशा को फील्ड में परेशानी से निजाद मिलेगी। हेल्थ की मॉनिटरिंग भी प्रोपर होगी। आशा और कम्यूनिटी हेल्थ वर्कर्स को इंसेंटिव भी ऑनलाइन दिया जाएगा। - आशुतोष ऐटी पेडणेकर, शासन सचिव, चिकित्सा विभाग।  

Post Comment

Comment List

Latest News

अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीट पेपर लीक और कथित आत्महत्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।...
ATM तोड़ने की बड़ी साजिश नाकाम : दिल्ली के 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखा ATM तोड़ने का तरीका
विधानसभा के 75 वर्ष के अवसर पर होगा प्रतीक चिन्ह और ऐतिहासिक द्वारों का नामकरण, देवनानी ने कहा- राजस्थान विधानसभा की देश में अनूठी पहचान
नीट पेपर लीक : सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, NTA एक्सपर्ट मनीषा गुरुनाथ गिरफ्तार
आजम खान को 2 साल की सजा : 20 हजार रुपए का जुर्माना, जानें क्या है मामला?
राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर RERC की रोक, ग्रीन एनर्जी और बैटरी पर जोर
उम्मेद स्टेडियम की 19 दुकानें 8 साल से बंद : खेल विभाग को हर साल लाखों का नुकसान, विभाग की ओर से कई बार नोटिस भी जारी