विश्व मलेरिया दिवस आज: हजारों साल पुराना दंश, लाखों मौत, अब घट रहे केस, 5 साल में केवल 1 मौत

मलेरिया बीमारी का पता 1880 में लगा

विश्व मलेरिया दिवस आज: हजारों साल पुराना दंश, लाखों मौत, अब घट रहे केस, 5 साल में केवल 1 मौत

मादा एनाफिलीज मच्छर के शरीर में रहने वाले पैरासाइट से होने वाली मलेरिया बीमारी का पता 1880 में लगा, लेकिन वैज्ञानिक इसका दंश दुनिया में 2500 ईसा पूर्व यानी करीब 4 हजार 500 साल से पुराना मानते हैं।

जयपुर। मादा एनाफिलीज मच्छर के शरीर में रहने वाले पैरासाइट से होने वाली मलेरिया बीमारी का पता 1880 में लगा, लेकिन वैज्ञानिक इसका दंश दुनिया में 2500 ईसा पूर्व यानी करीब 4 हजार 500 साल से पुराना मानते हैं। पांच साल पहले तक भारत में 20 लाख से अधिक लोग साल में इसके शिकार हो रहे थे। डारेक्ट्रेट ऑफ नेशनल वैक्टर बोर्न डिजीज कन्ट्रोल प्रोग्राम के डेटा के अनुसार राहत यह है कि इसके बाद से मलेरिया कम होता जा रहा है। देश में बीते साल केवल 1.58 लाख केस आए। मौतें केवल 80 ही हुई। प्रदेश में यह है कि 871 लोगों को बीमार किया। मौतें तो पांच साल में केवल एक ही हुई है। दुनिया में 4 लाख लोगों की जान अभी भी इससे जा रही है। मलेरिया की खोज के 141 साल बाद पिछले साल इसकी पहली वैक्सीन मोक्सक्यूरिस नाम से आई है। इम्यूनिटी, पैरासाइट की पूरा होता जीवन-चक्र, बारिश के मौसम में सावधानियां, साफ-सफाई, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम से इसे हराने वाले दुनिया के 100 से अधिक देशों की तरह उम्मीद है कि भारत भी इससे जल्द मुक्त होगा।

जानलेवा रूप कम, इसलिए मौतें भी कम
एसएमएस अस्पताल के मेडिसिन विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. सीएल नवल ने बताया कि प्लाज्मोडियम वाइवेक्स, प्लाज्मोडियम फेलसिफेरम और प्लाज्मोडियम मलेरी पैरासाइट मच्छर के शरीर में रहते हैं। मच्छर के काटने से हम संक्रमित होते हैं। जानलेवा पैरासाइट प्लाज्मोडियम फैलसिफेरम होता है। राहत यह है कि मच्छरों में इसकी संख्या घट रही है। केवल 5 फीसदी मरीज ही अब इससे संक्रमित हो रहे हैं। बाकी 95 फीसदी भारत में प्लाज्मोडियम वाइवैक्स के केस आ रहे हैं। इसके चलते मौतें लगातार कम हो रही है।

मलेरिया पर फैक्ट फाइल
- राजस्थान में 83 हजार पर एक व्यक्ति को मलेरिया हुआ।  भारत में अब मलेरिया के 1 हजार आबादी पर 1 से कम केस आ रहे हैं, जबकि देश में 2001 में प्रति हजार 2 केस आया करते थे। प्रदेश में यह आंकड़ा 5 केस प्रति हजार था, लेकिन 2021 में 83237 लोगों पर केवल एक व्यक्ति ही शिकार हुआ।
- आजादी के वक्त 75 लाख लोग संक्रमित हुए थे। मलेरिया से 1947 में 75 लाख लोग संक्रमित हुए थे। तब जनसंख्या 33 करोड़ थी। अब 135 करोड़ आबादी पर केवल मात्र 1.58 लाख ही संक्रमित हुए।
- अमेरिका के दो राज्य 1962 में ही मलेरिया मुक्त हुए, अब पड़ोसी चीन भी। दुनिया में सबसे पहले अमेरिका के दो स्टेट ग्रेनेडा, सेंट ल्यूसिया 1962 में मलेरिया मुक्त हुए थे। इसके बाद 100 से अधिक देश मलेरिया मुक्त हो चुके। पिछले साल चीन को भी डब्ल्यूएचओ ने मलेरिया मुक्त घोषित किया है।
- बीते साल सबसे ज्यादा  केस व मौतें छत्तीसगढ़ में हुई। देश में बीते साल सबसे ज्यादा केस 92455 और सबसे ज्यादा 34 मौतें छत्तीसगढ़ में हुई। राजस्थान समेत 27 राज्यों में कोई मौत नहीं हुई।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिंचाई सुविधाओं पर खर्च होंगे 400 करोड़, जवाई कमांड क्षेत्र के खालों का पक्का निर्माण भी शामिल सिंचाई सुविधाओं पर खर्च होंगे 400 करोड़, जवाई कमांड क्षेत्र के खालों का पक्का निर्माण भी शामिल
नाथूवाला रावतों के कुएं के पास एनीकट एवं कॉजवे जीर्णोद्धार तथा मरम्मत व अजयसर के तालाबों की मरम्मत कार्य (पुष्कर)-अजमेर...
पंजाब में मंदिर के बाहर हुए विस्फोट : भगवंत मान ने लोगों को किया आश्वस्त, कहा- पाकिस्तान से आ रहे है ड्रोन
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय : कई जिलों में बारिश का अलर्ट, आसमान में छाए बादल
सुनीता विलियम्स को घर लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम : अमेरिका ने शुरू किया नया मानवयुक्त मिशन, अंतरिक्ष यान ने स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट से भरी उड़ान
सीएनजी की कीमतों में 2.12 रुपए की कमी, पीएनजी सहित सभी वर्गों के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
मणिपुर में अभियान में एक व्यक्ति गिरफ्तार : स्कूल अधिकारी को धमकाने एवं जबरन वसूली की गतिविधियों में था शामिल, कई तरह के हथियार बरामद
गन पॉइंट पर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश : 4 आरोपी गिरफ्तार, दो देशी कट्टे व कारतूस जब्त