सफाई ठेका समिति को ब्लैकलिस्ट करने के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक, जवाब-तलब

प्रावधान आरटीपीपी रूल्स के बजाए साल 2012 के अधिनियम

सफाई ठेका समिति को ब्लैकलिस्ट करने के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक, जवाब-तलब

राजस्थान हाईकोर्ट ने सफाई ठेका समिति को ब्लैक लिस्ट करने के झालवाड की अकलेरा पंचायत समिति के 20 फरवरी, 2025 के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी। इसके साथ ही अदालत ने मामले में पंचायती राज सचिव और पंचायत समिति से जवाब तलब किया। जस्टिस अनुरूप सिंघी की एकलपीठ ने यह आदेश कोटा की रामकृष्ण विद्या समिति की याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने सफाई ठेका समिति को ब्लैक लिस्ट करने के झालवाड की अकलेरा पंचायत समिति के 20 फरवरी, 2025 के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। इसके साथ ही अदालत ने मामले में पंचायती राज सचिव और पंचायत समिति से जवाब तलब किया है। जस्टिस अनुरूप सिंघी की एकलपीठ ने यह आदेश कोटा की रामकृष्ण विद्या समिति की याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए। याचिका में अधिवक्ता अक्षय यादव ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता फर्म को 31 ग्राम पंचायतों में सफाई का ठेका दिया गया था। वहीं अकलेरा पंचायत समिति के बीडीओ ने 20 फरवरी, 2025 को आरटीपीपी  रूल्स, 2013 के नियम 46 2 का हवाला देते हुए याचिकाकर्ता को ब्लैकलिस्ट कर दिया।

इसे चुनौती देते हुए कहा कि इन नियमों के तहत याचिकाकर्ता को ब्लैकलिस्ट नहीं किया जा सकता था। ब्लैकलिस्ट करने का प्रावधान आरटीपीपी रूल्स के बजाए साल 2012 के अधिनियम में है। इसके अलावा ब्लैकलिस्ट आदेश में यह भी हवाला नहीं है कि याचिकाकर्ता को कितनी अवधि के लिए ब्लैकलिस्ट किया जा रहा है, जबकि सुप्रीम कोर्ट तय कर चुका है कि किसी भी संस्था को असीमित समय के लिए ब्लैकलिस्ट नहीं किया जा सकता। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने याचिकाकर्ता को ब्लैकलिस्ट करने के आदेश की क्रियान्विति पर रोक लगाते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है। 
 

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी
राजस्थान में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली। ज्यादातर शहरों में पारा 31 डिग्री पार, जबकि पश्चिमी जिलों में 35 से...
यातायात पुलिस नहीं खेलेगी होली, क्यों लिया ये निर्णय
खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक