सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक : जिलों के अधिकारियों से संवाद, राइजिंग राजस्थान व पंच गौरव कार्यक्रमों की समीक्षा

अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ

सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक : जिलों के अधिकारियों से संवाद, राइजिंग राजस्थान व पंच गौरव कार्यक्रमों की समीक्षा

सुधांश पंत ने जिलों से किया सीधा संवाद। राइजिंग राजस्थान, सेवा शिविर और पंच गौरव अभियानों की गहराई से की जांच। हर योजना का असर ज़मीन पर दिखे। काम में नहीं चलेगी ढिलाई, पारदर्शिता और जनसहभागिता ही होंगी असली कसौटी। अब विकास सिर्फ कागज़ों में नहीं, जनता के बीच दिखेगा।

जयपुर। मुख्य सचिव सुधांश पंत की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी जिलों के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया गया। बैठक में सेवा पखवाड़ा, ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों, राइजिंग राजस्थान अभियान, चौपाटी विकास योजना और पंच गौरव कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ये सभी कार्यक्रम आमजन के जीवन स्तर में सुधार और स्थानीय विकास को गति देने के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी जिला कलक्टरों को निर्देश दिए कि सेवा शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

पंत ने राइजिंग राजस्थान और चौपाटी विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यों की समयबद्ध पूर्णता पर जोर दिया। उन्होंने पंच गौरव कार्यक्रमों के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की और कहा कि पारदर्शिता और जनसहभागिता इन अभियानों की सफलता की कुंजी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द  हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द 
विधायकपुरी थाना पुलिस ने छह राज्यों में चोरी, लूट और डकैती के 72 से अधिक मामलों में वांछित ₹5,000 के...
खड़गे ने की सिद्दारमैया और शिवकुमार से मुलाकात, क्या कनार्टक में होने वाला है नेतृत्व परिर्वतन?  
नीति आयोग की रिपोर्ट में राजस्थान का डंका, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के नवाचारों को मिली राष्ट्रीय पहचान
ट्रेनों में आग की घटनाओं के लिए असामाजिक तत्व जिम्मेदार : शौचालय से पेट्रोल में भीगा हुआ कपड़ा बरामद, किसी ने फेंकी जलती हुई वस्तु!
इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला ने की मोदी से मुलाकात, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा
गुर्जर समाज मनाएगा देवनारायण भगवान राष्ट्रीय महोत्सव आरक्षण आंदोलन के शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
मोदी और शाह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय: भजन लाल शर्मा