डबल इंजन सरकार में राजस्थान का हो रहा हाई-स्पीड विकास, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरों से इन्फ्रास्ट्रक्चर और मेगा प्रोजेक्ट्स में आ रही तेजी

एयरपोर्ट और औद्योगिक परियोजनाओं को भी गति 

डबल इंजन सरकार में राजस्थान का हो रहा हाई-स्पीड विकास, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरों से इन्फ्रास्ट्रक्चर और मेगा प्रोजेक्ट्स में आ रही तेजी
राजस्थान में केन्द्र और राज्य सरकार के समन्वय से बुनियादी ढांचा विकास की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। केन्द्र सरकार की करीब 2.61 लाख करोड़ की 82 परियोजनाएं प्रगति कर रही हैं। इनमें से 1.22 लाख करोड़ की 29 परियोजनाओं का 80 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है।

जयपुर। राजस्थान में केन्द्र और राज्य सरकार के समन्वय से बुनियादी ढांचा विकास की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। केन्द्र सरकार की करीब 2.61 लाख करोड़ की 82 परियोजनाएं प्रगति कर रही हैं। इनमें से 1.22 लाख करोड़ की 29 परियोजनाओं का 80 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। इन परियोजनाओं पर अब तक 1.17 लाख करोड़ से अधिक खर्च हो चुके हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरों और केन्द्रीय मंत्रियों के साथ बैठकों को परियोजनाओं की प्रगति से जोड़कर देखा जा रहा है।

ऊर्जा क्षेत्र में 98 हजार करोड़ से अधिक के काम :

केन्द्र सरकार की पैमाना रिपोर्ट के अनुसार ऊर्जा क्षेत्र में 98,759 करोड़ की लागत से 19 प्रमुख परियोजनाओं पर काम हो रहा है। इनमें राजस्थान रिन्यूएबल एनर्जी जोन फेज-4 का बाड़मेर कॉम्प्लेक्स 6 गीगावाट सोलर प्रोजेक्ट और फतेहगढ़-द्वितीय ट्रांसमिशन सिस्टम शामिल हैं। रेलवे क्षेत्र में 33,572 करोड़ से अधिक की लागत के 22 प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इनमें बीकानेर-मेड़ता-जोधपुर, अजमेर-चित्तौड़गढ़-उदयपुर और सादुलपुर-रतनगढ़ रेल लाइन शामिल हैं। वहीं राजमार्गों के 22 प्रोजेक्ट पर 16,241 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

एयरपोर्ट और औद्योगिक परियोजनाओं को भी गति :

Read More जयपुर एयरपोर्ट : स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट 11 घंटे से ज्यादा लेट, यात्रियों को परेशानी 

 बाड़मेर रिफाइनरी से जुड़ा पेट्रोकेमिकल निकासी एवं विपणन टर्मिनल 99 प्रतिशत पूरा हो चुका है। जोधपुर एयरपोर्ट पर 480 करोड़ से नया यात्री टर्मिनल बनाया गया है, जबकि उदयपुर एयरपोर्ट के एकीकृत टर्मिनल का 88 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र और माही-बांसवाड़ा परमाणु विद्युत परियोजना भी प्रमुख परियोजनाओं में शामिल हैं।

Read More जयपुर एयरपोर्ट : दुबई की फ्लाइट और 21 घंटे का इंतजार, यात्रियों का बुरा हाल

17 जिलों को पेयजल और सिंचाई का लाभ :

Read More दिवाली पर एक सप्ताह तक बंद रहेगा सिंधीकैम्प बस स्टैंड ? रोडवेज बसों के संचालन में बड़ा बदलाव

जल परियोजनाओं में राम जल सेतु लिंक परियोजना से 17 जिलों के तीन करोड़ से अधिक लोगों को पेयजल और करीब चार लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलने का लक्ष्य है।

जयपुर को रिंग रोड और मेट्रो की सौगात :

राजधानी में यातायात का दबाव कम करने के लिए 11,764 करोड़ की लागत से जयपुर रिंग रोड (उत्तर) परियोजना प्रस्तावित है। वहीं, 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक की जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना पर भी केन्द्र के सहयोग से काम किया जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

रैंप पर ग्लैमर का जलवा, डॉ. संगीता शर्मा के सिर सजा मिसेज इंडिया यूनिवर्स का क्राउन रैंप पर ग्लैमर का जलवा, डॉ. संगीता शर्मा के सिर सजा मिसेज इंडिया यूनिवर्स का क्राउन
रोशनी से नहाया रैंप, म्यूजिक की थिरकन और कैमरों की चमक। शहर में हुए फैशन शो की ग्लैमरस शाम में...
दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर बॉम्बे हाई कोर्ट सख्त, BMC को दोबारा अपलोड करने का आदेश
शिवदासपुरा क्लोवरलीफ इंटरचेंज से इसी महीने शुरू होगी कनेक्टिविटी, दो लूप खुलेंगे 
आखिर क्यों नेहा बोरा के बयान पर मचा बवाल? मंदिरों और पुजारियों को लेकर टिप्पणी से गरमाई सियासत
शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान : जयपुर में 35 हजार लीटर संदिग्ध घी बरामद, फैक्ट्री सीज
तालेड़ा में मतदान जारी, दोपहर 12 बजे तक 30.60 प्रतिशत वोटिंग
अमेरिका से टकराव के बीच ईरान का यू-टर्न! खामेनेई ने दिया बातचीत का आदेश