नकली दवाईयों का जखीरा पकड़ा : फर्म से 3 करोड़ की दवाईयां जब्त, नहीं लिया लाइसेंस

वाईएल फार्मा की ओर से निर्मित की

नकली दवाईयों का जखीरा पकड़ा : फर्म से 3 करोड़ की दवाईयां जब्त, नहीं लिया लाइसेंस
टेबलेट विनसेटकृएल दवा की जांच के दौरान फर्म के एक पूर्व भागीदार गिरिराज अजमेरा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2019 में जी.के. एंटरप्राइजेज से अपनी भागीदारी छोड़ दी थी।

जयपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने जयपुर स्थित एक फर्म से 3 करोड़ 73 लाख रुपए की नकली दवाइयां जब्त की गई हैं। विभाग के आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला ने बताया कि जीके एंटरप्राइजेज में नकली दवाइयों का जखीरा पकड़ा गया है। औषधि नियंत्रक अजय फाटक ने बताया कि यह फर्म नकली एवं गैर-मानक घोषित दवाओं टेबलेट विनसेट-एल और एल्गीविनकृएम की बिक्री में संलिप्त पाई गई है, जो कि हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित वाईएल फार्मा की ओर से निर्मित की गई हैं। 

टेबलेट विनसेटकृएल दवा की जांच के दौरान फर्म के एक पूर्व भागीदार गिरिराज अजमेरा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2019 में जी.के. एंटरप्राइजेज से अपनी भागीदारी छोड़ दी थी। औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के अनुसार फर्म की संरचना में परिवर्तन होने पर तीन माह के अंदर नया लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य होता है, लेकिन शेष भागीदार खेमचंद द्वारा अब तक किसी प्रकार का लाइसेंस प्राप्त नहीं किया गया। इस आधार पर इसके विरुद्ध बिना लाइसेंस संचालित औषधीय गतिविधियों का प्रकरण दर्ज किया है।

Tags: Medicines

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई