साइबर शिल्ड अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : धोखाधडी करने वाले दो ठग गिरफ्तार, 13 एटीएम और 8 सिम कार्ड बरामद

114 फर्जी सिम कार्ड ब्लॉक करवाए जा चुके हैं

साइबर शिल्ड अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : धोखाधडी करने वाले दो ठग गिरफ्तार, 13 एटीएम और 8 सिम कार्ड बरामद
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नागपुर महाराष्ट्र में गरीब लोगों और कॉलेज छात्रों को 5 से 7 हजार रुपए का लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाते थे।

जयपुर। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे साइबर शिल्ड अभियान के तहत जयपुर पश्चिम पुलिस ने थाना करधनी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। इस दौरान आरोपियों के पास से 11 चेकबुक, 9 बैंक पासबुक, 13 एटीएम कार्ड और 8 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नागपुर महाराष्ट्र में गरीब लोगों और कॉलेज छात्रों को 5 से 7 हजार रुपए का लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाते थे।

इसके बाद ये खाते जयपुर आकर 15 से 25 हजार रुपए में बेचते थे। आरोपियों द्वारा पहले भी कई खाते बेचे जाने की बात सामने आई है, जिनकी जांच जारी है। आशिष नीलकण्ट मूण्डे (32), जयन्त शंकर अतकरी (27) दोनों पर धारा 318(4) और 316(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभियान के तहत अब तक 114 फर्जी सिम कार्ड ब्लॉक करवाए जा चुके हैं और आगे की जांच जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित