दो बाइकों की भिड़ंत : दो छात्रों की मौत 4 घायल, परीक्षा देकर एक बाइक से गांव लौट रहे चार छात्र

तीन गंभीर घायलों को रेफर किया गया

दो बाइकों की भिड़ंत : दो छात्रों की मौत 4 घायल, परीक्षा देकर एक बाइक से गांव लौट रहे चार छात्र

बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, वहीं 4 युवक घायल हो गए।  पुलिस के अनुसार गांव अलीपुर जिला भरतपुर निवासी चार विद्यार्थी एक मोटरसाइकिल पर ग्राम समूची में परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। जिनकी सामने से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल से भिडंत हो गई।

खेरली। क्षेत्र के समूची रोड पर मंगलवार बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, वहीं 4 युवक घायल हो गए।  पुलिस के अनुसार गांव अलीपुर जिला भरतपुर निवासी चार विद्यार्थी एक मोटरसाइकिल पर ग्राम समूची में परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। जिनकी सामने से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल से भिडंत हो गई। हादसे में दीपक पुत्र रमेश चंद्र निवासी समूची एवं शिवम पुत्र बने सिंह सैनी निवासी अलीपुर जिला भरतपुर की मौत हो गई।

लोकेश पुत्र भगवान सहाय सैनी समूची, सन्नी पुत्र महाराज सैनी निवासी सुआकी जिला भरतपुर, अभिषेक पुत्र अशोक निवासी, दीपक पुत्र महेश जोगी निवासी अलीपुर गंभीर घायल हो गए। इनमें से अभिषेक का उप जिला अस्पताल में उपचार जारी है एवं तीन गंभीर घायलों को रेफर किया गया है। जानकारी अनुसार अलीपुर निवासी शिवम सैनी गांव के अन्य तीन युवकों के साथ गांव समूची स्थित रजनीश उच्च माध्यमिक विद्यालय में अर्धवार्षिक परीक्षा देने आए थे, परीक्षा देकर घर लौटते समय समूची रोड पर इनकी बाइक की दूसरी मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमेरिकी दूतावास और रास तनुरा ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए गए।...
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान
श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर मौत