इंडियन आर्मी डे : 15 जनवरी को आर्मी डे परेड, ऐतिहासिक समारोह के नजारे का जनता के लिए दुर्लभ मौका 

परेड का स्थान जगतपुरा का महल रोड

इंडियन आर्मी डे : 15 जनवरी को आर्मी डे परेड, ऐतिहासिक समारोह के नजारे का जनता के लिए दुर्लभ मौका 

जयपुर की जनता 15 जनवरी को आर्मी डे परेड की एक ऐतिहासिक समारोह का साक्षी बनेगी। यहां के लोग इस अवसर पर भारतीय सेना के अनुशासन, उसकी ताकत और क्षमताओं को देखेंगे। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष 15 जनवरी को इंडियन आर्मी डे मनाया जाता है। क्योंकि वर्ष 1949 को इसी दिन तत्कालीन ले. जनरल करियप्पा ने भारतीय सेना के कमांडर इन चीफ का पद सम्भाला था।

जयपुर। जयपुर की जनता 15 जनवरी को आर्मी डे परेड की एक ऐतिहासिक समारोह का साक्षी बनेगी। यहां के लोग इस अवसर पर भारतीय सेना के अनुशासन, उसकी ताकत और क्षमताओं को देखेंगे। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष 15 जनवरी को इंडियन आर्मी डे मनाया जाता है। क्योंकि वर्ष 1949 को इसी दिन तत्कालीन ले. जनरल करियप्पा ने भारतीय सेना के कमांडर इन चीफ का पद सम्भाला था। तब से भारतीय सेना इस दिन को अपनी प्रोफेशनलिज्म, अनुशासन और बलिदानों को याद करती है। इस अवसर पर शौर्य संध्या के चीफ गेस्ट रक्षामंत्री राजनाथ सिंह होंगे। यह एसएमएस स्टेडियम में 15 जनवरी की शाम में आयोजित होगी। परेड का निरीक्षण करने के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा। उस क्षेत्र में प्रवेश तो नि:शुल्क होगा, लेकिन पास लेना पड़ेगा। 

परेड की जगह: परेड का स्थान जगतपुरा का महल रोड होगा। यह परेड 15 जनवरी को सवेरे 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच निकलेगी। इसका रिहर्सल आगामी 9 जनवरी, 11 जनवरी और 13 जनवरी को होगा। लोगों के लिए यह देखना भी रोमांचक होगा। यह आठ और 12 जनवरी को सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन कॉलेज कैम्पस में होगा। आधिकारिक प्रवेश के लिए पास प्राप्त करें। स्थान पर दो-तीन घंटा पहले पहुंचें।

Post Comment

Comment List

Latest News

इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
जेवराती सोना 2800 रुपए टूटकर 1,46,800 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से...
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी
बचपन में होने वाले रूमेटिक फीवर से भविष्य में 30 से 40 प्रतिशत लोगों को वॉल्व की बीमारी, दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस स्ट्रक्चरल इंडिया समिट 2026 में डॉक्टर्स ने दी जानकारी
स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान का हुआ समापन, विभिन्न जागरूकता गतिविधियों द्वारा "कुष्ठ रोग" के प्रति आमजन को किया गया जागरूक