ईरान एयर स्पेस बंद होने से भारतीय उड़ानों पर असर, जयपुर की फ्लाइट्स सुरक्षित

फ्लाइट्स को पूरे दिन के लिए रद्द घोषित कर दिया

ईरान एयर स्पेस बंद होने से भारतीय उड़ानों पर असर, जयपुर की फ्लाइट्स सुरक्षित

मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट भी उड़ान के दौरान वापस मुंबई डायवर्ट की गई। बाद में इन तीनों फ्लाइट्स को पूरे दिन के लिए रद्द घोषित कर दिया गया।

जयपुर। भारतीय विमानन कंपनियों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। ईरान में एयर स्पेस क्लोजर के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन पर व्यापक असर पड़ा है। इसका सीधा प्रभाव अमेरिका और यूरोप जाने वाली लंबी दूरी की फ्लाइट्स पर देखने को मिला है। गुरुवार को एयर इंडिया की तीन अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा। दिल्ली से न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने के बाद वापस दिल्ली डायवर्ट की गई। वहीं दिल्ली से नेवार्क जाने वाली फ्लाइट को बोर्डिंग के बाद ही रद्द कर दिया गया। इसके अलावा मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट भी उड़ान के दौरान वापस मुंबई डायवर्ट की गई। बाद में इन तीनों फ्लाइट्स को पूरे दिन के लिए रद्द घोषित कर दिया गया।

इंडिगो एयरलाइन की उड़ानें भी इस स्थिति से प्रभावित हुई हैं। बाकू से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट को भी वापस बाकू डायवर्ट करना पड़ा। ईरान से पाकिस्तान तक के एयर स्पेस में प्रतिबंध के कारण विमानों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने पड़ रहे हैं, जिससे उड़ानों का समय बढ़ रहा है। इस स्थिति का असर यूरोप, पश्चिम एशिया और अमेरिका जाने वाली फ्लाइट्स पर आगे भी देखने को मिल सकता है। हालांकि राहत की बात यह है कि जयपुर एयरपोर्ट से संचालित सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा है और संचालन सामान्य बना हुआ

Tags: flights

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान