भारतीय चिंतन कभी नहीं रहा आत्मकेंद्रित : जोशी

शांति के साथ चलने और रहने का संदेश देने वाला रहा है

भारतीय चिंतन कभी नहीं रहा आत्मकेंद्रित : जोशी

जोशी भारत विकास परिषद उत्तर-पूर्व प्रांत की ओर से आयोजित प्रबुद्ध एवं संभ्रांत जन संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश जोशी ने कहा कि भारतीय चिंतन कभी आत्मकेंद्रित नहीं रहा, बल्कि सर्व कल्याण का रहा है। शांति के साथ चलने और रहने का संदेश देने वाला रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय मनीषी, ऋषि, सन्यासी और विद्वान जहां भी गए ज्ञान लेकर गए है। भारत का इतिहास रहा है कि भारत में कभी किसी के साथ अन्याय नहीं किया है। जोशी भारत विकास परिषद उत्तर-पूर्व प्रांत की ओर से आयोजित प्रबुद्ध एवं संभ्रांत जन संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत को जानने की आवश्यकता है। भारत के बनने और भारत को बनाने में बड़ी चुनौती है, क्योंकि भारत को भारतीय दृष्टि से जानने वाले कम है। भारत को बनाने की आवश्यकता है।

भारत में कई आक्रांता आए, लेकिन भारत को समाप्त नहीं कर पाए। अंग्रेजों को थोड़ी मात्रा में सफलता मिली और अंग्रेजी आक्रमण से प्रभावित हुए है। यही कारण है कि कई शिक्षित लोग भी भ्रमित हो जाते है। स्वतंत्रता के बाद भी मानसिक गुलामी से बाहर नहीं आये है। इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। भारत की श्रेष्ठ बातों का समाज में पर्कोलेशन होना चाहिए। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन ने भारत विकास परिषद के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत विकास परिषद कई सेवा कार्य चला रहा है। वंचित वर्ग के लिए स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए कोटा और फरीदाबाद में आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल संचालित किए जा रहे है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प