आरटीओ प्रथम जयपुर में नवाचार : 1 अगस्त से लागू होगा 'फर्स्ट इन फर्स्ट आउट' सिस्टम

एक अगस्त से ‘फर्स्ट इन फर्स्ट आउट’ (FIFO) सिस्टम लागू किया जाएगा

आरटीओ प्रथम जयपुर में नवाचार : 1 अगस्त से लागू होगा 'फर्स्ट इन फर्स्ट आउट' सिस्टम

जयपुर आरटीओ प्रथम से प्रदेश में पहली बार बड़ा नवाचार किया जा रहा है

जयपुर। जयपुर आरटीओ प्रथम से प्रदेश में पहली बार बड़ा नवाचार किया जा रहा है। एक अगस्त से यहां ‘फर्स्ट इन फर्स्ट आउट’ (FIFO) सिस्टम लागू किया जाएगा। यानी जो आवेदन सबसे पहले कार्यालय में पहुंचेगा, उसी पर पहले कार्य होगा। सूचना सहायक, बाबू और डीटीओ तीनों की पृथक मॉनिटरिंग होगी और हर आवेदन का विवरण गूगल शीट में दर्ज किया जाएगा। तीन कार्यदिवस तक लंबित रहने वाले प्रकरणों में देरी का कारण स्पष्ट करना होगा, अन्यथा संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।

अब तक “पहुँच और सिफारिश” से पहले काम होने की परंपरा रही, जिससे भ्रष्टाचार और दलाल सक्रिय थे। परिवहन सचिव शुचि त्यागी के निर्देशन में आरटीओ राजेंद्र सिंह शेखावत ने इसे रोकने के लिए पहली बार ज़मीनी स्तर की मॉनिटरिंग शुरू की है। साथ ही, नागरिकों की मदद के लिए हेल्प डेस्क भी शुरू किया गया है, जिससे सिटीजन पोर्टल और कार्यालय में आने वाली समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

तेजस्वी यादव के लिए राजनीति महज सत्ता प्राप्ति का साधन : लूट और भ्रष्टाचार की परिपाटी को स्थापित करना उनका उद्देश्य, कुशवाहा ने कहा- जनता की नजर में वह एक पार्ट-टाइम नेता तेजस्वी यादव के लिए राजनीति महज सत्ता प्राप्ति का साधन : लूट और भ्रष्टाचार की परिपाटी को स्थापित करना उनका उद्देश्य, कुशवाहा ने कहा- जनता की नजर में वह एक पार्ट-टाइम नेता
पटना में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्हें “पार्ट-टाइम नेता” बताते हुए...
मदन राठौड़ का भाजपा मुख्यालय में कांग्रेस पर हमला : टुकड़ों में बंटी पार्टी के पास मुद्दे नहीं, कहा- गहलोत और डोटासरा दे रहे विरोधाभासी बयान
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में हिन्दी कार्यशाला : हिंदी और संस्कृत के अन्तः सम्बन्ध विषय पर व्याख्यान किया प्रस्तुत, प्रतिभागियों को भाषा के गहन अध्ययन तथा उसके महत्व को समझने का मिला अवसर
गृह मंत्री का तृणमूल कांग्रेस पर प्रहार : पिछड़े समुदायों की व्यवस्थित रूप से उपेक्षा कर रही ममता सरकार, राज्य सरकार पर पिछड़े वर्गों के प्रति अत्यधिक उदासीनता और भेदभाव का लगाया आरोप
लोगों को फिर होगी पेयजल किल्लत : शहर में 2 दिन पानी की सप्लाई रहेगी बाधित, बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना के अंतर्गत होगा मेंटिनेंस का काम
वायदा बाजार की तेजी का असर : सोने ने लगाई 1500 रुपए की छलांग, जानें चांदी हुई कितनी महंगी
ट्रंप ने ईरान युद्ध की उपलब्धियों का किया बखान : पीछे हट रहा ईरान, बोले - अब क्यूबा की बारी