राजस्थान संपर्क पोर्टल का निरीक्षण, लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और त्वरित समाधान को गति

राजस्थान संपर्क पोर्टल का निरीक्षण, लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीपीग्राम पोर्टल पर लंबित राज्य स्तरीय प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों से देरी के कारणों की जानकारी लेकर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही भारत सरकार से संबंधित शिकायतों का संबंधित केंद्रीय विभागों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश। हर्ष सावनसुखा ने हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की व्यक्तिगत समीक्षा भी की।

जयपुर। जन अभियोग निराकरण विभाग के निदेशक एवं पदेन संयुक्त सचिव हर्ष सावनसुखा ने मंगलवार को राजस्थान संपर्क पोर्टल (181) का निरीक्षण कर पोर्टल की कार्यप्रणाली, लंबित प्रकरणों और तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में आ रही तकनीकी बाधाओं को शीघ्र दूर कर पोर्टल को अधिक सरल, प्रभावी और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीपीग्राम पोर्टल पर लंबित राज्य स्तरीय प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों से देरी के कारणों की जानकारी लेकर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही भारत सरकार से संबंधित शिकायतों का संबंधित केंद्रीय विभागों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। हर्ष सावनसुखा ने हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की व्यक्तिगत समीक्षा भी की।

उन्होंने सीकर के यूसुफ से स्ट्रीट लाइट, चित्तौड़गढ़ के रवि से विवाह प्रमाण-पत्र और जयपुर के विनोद कुमार से विद्युत मीटर संबंधी शिकायत पर दूरभाष के माध्यम से बात कर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान संपर्क पोर्टल (181) राज्य सरकार की सुशासन व्यवस्था का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसके जरिए आमजन को पारदर्शी और समयबद्ध शिकायत निवारण की सुविधा मिल रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार सभी विभागों के सचिव निर्धारित तिथियों पर 181 कंट्रोल रूम में उपस्थित होकर परिवादियों से सीधे संवाद कर रहे हैं, जिससे शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और त्वरित समाधान को गति मिल रही है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान संपर्क पोर्टल का निरीक्षण, लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश राजस्थान संपर्क पोर्टल का निरीक्षण, लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीपीग्राम पोर्टल पर लंबित राज्य स्तरीय प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों से देरी के कारणों...
CM योगी का बड़ा ऐलान: यूपी में विदेशी आक्रांताओं के नाम पर नहीं होंगे मेले, महाराजा सुहेलदेव को मिलेगा सम्मान
ईरान का बड़ा पलटवार: कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमले, कई रक्षा प्रणालियां नष्ट करने का दावा
जयपुर को विकास का 219 करोड़ का तोहफा, पार्क और सड़क परियोजनाओं को मिली हरी झंडी
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर केजरीवाल का बड़ा हमला, बोले- AAP देगी कानूनी और मेडिकल मदद, हेल्पलाइन जारी
युवा कांग्रेस का बड़ा दावा: घायल और परेशान छात्रों को मिलेगा भोजन, मेडिकल और कानूनी सहयोग; हेल्पलाइन जारी
जयपुर में ‘चाइनीज ड्रैगन फ्रूट’ का क्रेज : 100 रुपए में 3 नग बेच रहे विक्रेता,  अनोखे फल को देख उमड़ रही खरीदारों की भीड़