जल संसाधन विभाग का अवैध नाकों पर सख्त रुख, कार्रवाई के निर्देश जारी

सिंचाई नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी

जल संसाधन विभाग का अवैध नाकों पर सख्त रुख, कार्रवाई के निर्देश जारी

जल संसाधन विभाग ने विभागीय स्वीकृति के बिना बनाए गए अवैध नाकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं

जयपुर। जल संसाधन विभाग ने विभागीय स्वीकृति के बिना बनाए गए अवैध नाकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इन नाकों के माध्यम से कुछ काश्तकार अपने खेतों की सिंचाई कर रहे हैं, जिससे अन्य किसानों को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। अधीक्षण अभियंता धीरज चावला ने बताया कि अवैध नाकों के खिलाफ शिकायतें मुख्य अभियंता, जिला कलेक्टर और राजस्थान संपर्क पोर्टल पर प्राप्त हो रही हैं। इन शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य अभियंता द्वारा 10 फरवरी 2023 को जारी परिपत्र के अनुसार, अवैध नाके मध्य फसल अवधि से पहले संबंधित काश्तकार के खर्चे पर बंद किए जाएंगे। अवैध नाका बंद न करने पर तावान की कार्रवाई और पुलिस सहायता से उन्हें बंद करने का प्रावधान है। काश्तकारों द्वारा बाधा उत्पन्न करने या बंद नाकों को पुनः चालू करने पर एफआईआर दर्ज कर सिंचाई नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। न्यायालय के स्थगन आदेशों का पालन सुनिश्चित करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण की प्रक्रिया भी तेज की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

कमलनाथ का केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- ईंधन कीमतों में वृद्धि जनता पर आर्थिक बोझ, टैक्स घटाकर जनता को तुरंत राहत देने की मांग   कमलनाथ का केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- ईंधन कीमतों में वृद्धि जनता पर आर्थिक बोझ, टैक्स घटाकर जनता को तुरंत राहत देने की मांग  
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने डीजल, पेट्रोल और सीएनजी के बढ़ते दामों पर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने...
उत्तर पश्चिम रेलवे ने ऊर्जा संरक्षण और विद्युतीकरण में बनाई नई उपलब्धियां
राजस्थान को मिलेगी 200 नई ट्रेनों की सौगात, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा बड़ा विस्तार
ओडिशा में दर्दनाक हादसा : निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 लोगों की मौत, सीएम ने की अनुग्रह राशि की घोषणा
एक माह के प्रशिक्षण शिविर में थिएटर, मीनिएचर पेंटिंग, ब्लॉक प्रिंटिंग और ढूंढाड़ी भाषा सीख रहे प्रतिभागी
तकनीकी खराबी के चलते जयपुर-कुल्लू फ्लाइट रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा
ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को राहत: संबलपुर-सांगानेर वनवे स्पेशल ट्रेन 29 मई से