शहरी सेवा अभियान में पट्टा वितरण और लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी के निर्देश, शहरी विकास प्रक्रियाएं होंगी आसान

विभिन्न लाभों के वितरण में तेजी लाने के निर्देश

शहरी सेवा अभियान में पट्टा वितरण और लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी के निर्देश, शहरी विकास प्रक्रियाएं होंगी आसान
राज्य सरकार ने शहरी विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल बनाने के निर्देश। भवन निर्माण मामलों में पेनल्टी में छूट, किश्तों में भुगतान और ग्रेस पीरियड जैसे प्रस्तावों पर सकारात्मक निर्णय।

जयपुर। राज्य सरकार ने शहरी विकास एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े मामलों की प्रक्रियाओं को सरल बनाने और आमजन को अधिक राहत देने के निर्देश दिए है। औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठनों के भवन निर्माण से जुड़े मामलों में पेनल्टी पर छूट, शेष प्रकरणों के समाधान के लिए प्रक्रियाओं के सरलीकरण, किश्तों में भुगतान की सुविधा तथा नियमानुसार ग्रेस पीरियड उपलब्ध कराने के सुझावों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। यूडीएच ने शहरी विकास से जुड़े विषयों पर शहरी सेवा अभियान के तहत पट्टों सहित विभिन्न लाभों के वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

 

साथ ही, लंबित प्रकरणों का अधिकतम निस्तारण सुनिश्चित करने और नागरिकों को राहत प्रदान करने के लिए उपलब्ध कानूनी एवं प्रशासनिक प्रावधानों का प्रभावी उपयोग करने पर जोर दिया। सरकार ने स्पष्ट किया कि शहरी सेवाओं को अधिक सुगम, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने के लिए आवश्यक सुधारों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

कनाडा में जंगल की आग बुझाने वाला विमान क्रैश : 3 लोगों की मौत, बचाव दल ने की हादसे की पुष्टि कनाडा में जंगल की आग बुझाने वाला विमान क्रैश : 3 लोगों की मौत, बचाव दल ने की हादसे की पुष्टि
कनाडा के फोर्ट सिम्पसन के पास जंगल की आग की निगरानी में लगा बर्ड डॉग टोही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया,...
जेकेके में शुरू हुई ‘आओ एक्टिंग करें’ वर्कशॉप : छुपे कलाकारों को मिला मंच, रंग साधना थिएटर ग्रुप की पहल से युवाओं में अभिनय सीखने का जोश
राम मंदिर ट्रस्ट भंग कर चंदा, चढ़ावा मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच: कांग्रेस
वायदा बाजार की तेजी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
एटा: हाइटेंशन लाइन के सपंर्क में आया ताजिया, एक की मौत, 7 अन्य झुलसे
1 जुलाई से जयपुर-नोएडा के बीच रोजाना दो उड़ानें, एक दर्जन नए शहरों से जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट
पाली-नाडोल-देसूरी सड़क परियोजना के फंड जुटाने में जुटे, वित्त विभाग को भेजेंगे पुनः प्रस्ताव