स्थानीय निकायों में बकाया लीज एकमुश्त जमा कराने पर ब्याज माफ, वित्त विभाग ने दी छूट

आदेश 30 सितंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा

स्थानीय निकायों में बकाया लीज एकमुश्त जमा कराने पर ब्याज माफ, वित्त विभाग ने दी छूट

छूट वित्त विभाग की सहमति से 25 फरवरी 2025 को जारी आदेश के अनुसार एकमुश्त लीज़ राशि जमा कराने पर लागू होगी।

जयपुर। राजस्थान नगर पालिका (नगरीय भूमि निष्पादन) नियम 1974 के नियम 31 के तहत निर्णय लेते हुए वर्ष 2023-24 तक के समस्त नगरीय निकाय क्षेत्रों में स्थित भूखंडों और भवनों की बकाया लीज राशि पर ब्याज में शत-प्रतिशत छूट प्रदान की है।

यह छूट वित्त विभाग की सहमति से 25 फरवरी 2025 को जारी आदेश के अनुसार एकमुश्त लीज़ राशि जमा कराने पर लागू होगी। आदेश 30 सितंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पहले से निस्तारित प्रकरणों को पुनः नहीं खोला जाएगा और पहले जमा कराई गई राशि लौटाई नहीं जाएगी। आदेश के अनुसार, यह योजना तत्काल प्रभाव से लागू होगी। डीएलबी निदेशक एवं विशिष्ट शासन सचिव इन्द्रजीत सिंह ने इसके आदेश जारी किए है। इस फैसले का उद्देश्य आम नागरिकों को राहत प्रदान करना और लंबित राजस्व वसूली को प्रोत्साहन देना है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल