हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण 2 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू

हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण 2 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

जयपुर में हवाई सेवाएं रद्द होने से बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। दुर्गापुरा–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 7 दिसंबर को चलेगी, जबकि वापसी ट्रेन 8 दिसंबर को। इसी तरह हिसार–खड़की स्पेशल भी 7 व 8 दिसंबर को संचालित होगी, दोनों मार्गों पर प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

जयपुर। हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे की ओर से यात्रियो की सुविधा के लिए दो स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।  उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार दुर्गापुरा (जयपुर)-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा 7 दिसंबर (रविवार) को दुर्गापुरा से दोपहर 12.25 बजे रवाना अगले दिन सुबह 7 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुॅचेगी।

इसी प्रकार बान्द्रा टर्मिनस-दुर्गापुरा (जयपुर) स्पेशल रेलसेवा 8 दिसंबर ( सोमवार) को बान्द्रा टर्मिनस से सुबह 10. बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5.30 बजे दुर्गापुरा पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में वनस्थली निवाई,सवाईमाधोपुर, कोटा,रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा,रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, वापी, पालघ एवं बोरीवली स्टेशनो पर ठहराव करेगी।

इस गाडी में कुल 23 डिब्बें होगें। इसी प्रकार हिसार-खडकी स्पेशल रेलसेवा 7 दिसंबर (रविवार) को हिसार से सुबह 5.50 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर दोपहर 12.40 बजे आगमन व दोपहर 1बजे प्रस्थान कर सोमवार को सुबह 10.45 बजे खडकी पहुॅचेगी। खडकी-हिसार स्पेशल रेलसेवा 8 दिसंबर (सोमवार) को खडकी से शाम 5 बजे रवाना होकर मंगलवार को जयपुर स्टेशन पर दोपहर 2.40 बजे आगमन व 2.50 बजे प्रस्थान कर रात 10.25 बजे हिसार पहुॅचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में सादुलपुर, लोहारू, चिडावा, झुंझुनू, नवलगढ, सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, बसईरोड, कल्याण, लोणावला व चिंचवड स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में कुल 22 डिब्बे होगे।

Read More अवैध खनन को वैध दर्शाकर करोड़ों की राजस्व हानि : एसीबी ने खनिज विभाग के अधिकारियों, क्रेशर मालिकों व ठेकेदारों के खिलाफ दर्ज किया मामला

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत