अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस : प्रदेश के चार बायोलॉजिकल पार्कों में 18 टाइगर, अकेले नाहरगढ़ में दहाड़ रहे 14 टाइगर

तीन माह के शावक से लेकर नौ साल का बाघ भी 

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस : प्रदेश के चार बायोलॉजिकल पार्कों में 18 टाइगर, अकेले नाहरगढ़ में दहाड़ रहे 14 टाइगर
जयपुर का नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क राजस्थान में सबसे अधिक 14 बाघों का घर बन गया है। यहां गोल्डन और सफेद बाघ पर्यटकों के प्रमुख आकर्षण हैं। दिसंबर 2024 से जून 2026 तक 24,882 पर्यटकों ने टाइगर सफारी का आनंद लिया, जिससे 51.76 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। फिलहाल पांच शावकों को ऑफ-डिस्प्ले रखा गया है।

जयपुर। राजस्थान के बायोलॉजिकल पार्कों में यदि सबसे अधिक बाघों का बसेरा कहीं है तो वह जयपुर का नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क है। यहां बाघ, बाघिन और शावकों को मिलाकर कुल 14 टाइगर मौजूद हैं। खास बात यह है कि यहां गोल्डन बाघों के साथ-साथ सफेद बाघ भी पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं। 

अन्य बायोलॉजिकल पार्कों में इनकी संख्या
जयपुर के अलावा प्रदेश के अन्य बायोलॉजिकल पार्कों में टाइगरों की संख्या काफी कम है। उदयपुर के सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में एक बाघिन, कोटा के अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में एक बाघिन है। जबकि जोधपुर के माचिया बायोलॉजिकल पार्क में एक बाघ और एक बाघिन मौजूद हैं। 

सफारी में सफेद बाघों का रोमांच
नाहरगढ़ टाइगर सफारी में बाघ गुलाब, सफेद बाघ भीम, बाघिन भक्ति, चमेली और स्कंदी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के एसीएफ जितेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि रणथम्भौर टाइगर रिजर्व से रेस्क्यू कर लाए गए बाघ रणवीर को भी ऑफ  डिस्प्ले रखा गया है। वर्तमान में पार्क में सबसे कम उम्र का टाइगर तीन माह का शावक है। जबकि सबसे अधिक उम्र का बाघ शिवाजी लगभग नौ वर्ष का है। उन्होंने बताया कि तीन माह के शावक की देखरेख बायोलॉजिकल पार्क के उपनिदेशक डॉ.अरविंद माथुर की निगरानी में की जा रही है।

शावक ऑफ  डिस्प्ले में 
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ शिवाजी, बाघिन रानी तथा उनके पांच शावक विजय, सूर्या, शौर्य, वृंदा और अम्बे हैं। इन शावकों को फिलहाल ऑफ  डिस्प्ले रखा गया है। 

Read More आईएएस अबरीश कुमार बिना अनुमति छुट्टी पर जाने के कारण एपीओ; डॉ. रोहित गुप्ता को मिला अतिरिक्त प्रभार

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में इस समय बाघ, बाघिन और शावकों को मिलाकर इनकी संख्या 14 है। यहां नाहरगढ़ टाइगर सफारी में दिसंबर 2024 से जून 2026 के बीच 24,882 पर्यटकों ने सफारी की है। इस अवधि में विभाग को 51 लाख 76 हजार से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। सफेद बाघ भी यहां के मुख्य आकर्षण का केन्द्र है। 
-विजयपाल सिंह, डीसीएफ, नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क  

Read More जयपुर सर्राफा बाजार : सोना-चांदी के दाम में जोरदार उछाल, जानें क्या है भाव

Post Comment

Comment List

Latest News

वीडियो वायरल होने के 7 दिन बाद कार्रवाई : युवक से अमानवीय व्यवहार के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला वीडियो वायरल होने के 7 दिन बाद कार्रवाई : युवक से अमानवीय व्यवहार के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
बाड़मेर में युवक के साथ अमानवीय व्यवहार और मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।...
गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष 10,000 मीटर स्पर्धा में भारत को दिलाया पहला पदक
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी
सीजीएचएस नियमों में सख्ती: मोटापा एवं डायबिटीज की दवाओं के इस्तेमाल को लेकर दिशा-निर्देश जारी, जानें क्या है शर्ते ?
असर खबर का : 10 महीने बाद एमबीएस अस्पताल की नई ओपीडी में गूंजा 'पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम', पूछताछ केंद्र पर भीड़ घटी
कॉमनवेल्थ गेम्स : शर्मिला धनखड़ ने शॉटपुट में जीता गोल्ड, शायला को ब्रॉन्ज
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस : बाघों की दहाड़ से गूंज रहा राजस्थान, 149 तक पहुंची बाघों की संख्या