स्टेट एम्पावर्ड कमेटी की बैठक में 50 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों को हरी झंडी, 13 हजार से अधिक रोजगार के अवसर

लगभग 49,883.85 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों की अनुशंसा की गई

स्टेट एम्पावर्ड कमेटी की बैठक में 50 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों को हरी झंडी, 13 हजार से अधिक रोजगार के अवसर

राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए स्टेट एम्पावर्ड कमेटी ने 49,883.85 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों की अनुशंसा की। इनसे ऊर्जा, सीमेंट, खनन सहित विभिन्न क्षेत्रों में 13 हजार से अधिक रोजगार सृजित होंगे। प्रस्ताव मुख्यमंत्री निवेश बोर्ड में जाएंगे। सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों और सिंगल विंडो प्रणाली से राजस्थान निवेशकों की पसंद बन रहा है।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सचिवालय में स्टेट एम्पावर्ड कमेटी की बैठक में राज्य में निवेश को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। बैठक में निवेश प्रोत्साहन नीतियों के तहत कस्टमाइज्ड पैकेज के लिए लगभग 49,883.85 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों की अनुशंसा की गई। इन प्रस्तावों के धरातल पर उतरने से ऊर्जा, सीमेंट, खनन, टेक्सटाइल, पेट्रोकेमिकल, स्टील, स्वास्थ्य, हॉस्पिटैलिटी और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों में 13 हजार से अधिक लोगों के लिए नए रोजगार अवसर सृजित होंगे। इन प्रस्तावों को अब मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले निवेश बोर्ड में प्रस्तुत किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों, सरल प्रक्रियाओं और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधारों से राजस्थान निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। सिंगल विंडो सिस्टम, राजनिवेश पोर्टल, GIS आधारित औद्योगिक भूमि डेटाबेस और ई-ऑक्शन जैसी पहल से नियामकीय दक्षता बढ़ी है। राजस्थान इन्वेस्टमेंट प्रमोशन स्कीम (RIPS) के तहत FY 2025-26 में अब तक 1500 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन दिए जा चुके हैं।

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  शिखर अग्रवाल ने बताया कि जिंदल रिन्यूएबल पावर, स्टार सीमेंट, डालमिया भारत, जेएसडब्ल्यू सीमेंट, हिंदुस्तान जिंक, चंबल फर्टिलाइजर, संगम इंडिया, गोयल फैशंस और होंडा जैसी प्रमुख कंपनियों के प्रस्तावों पर विचार कर अनुशंसा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

बांग्लादेश में ख़सरे का प्रकोप: लगातार बढ़ रहे बच्चों की मौत के मामले, 24 घंटों में संक्रमण के 685 नए मामले सामने आए  बांग्लादेश में ख़सरे का प्रकोप: लगातार बढ़ रहे बच्चों की मौत के मामले, 24 घंटों में संक्रमण के 685 नए मामले सामने आए 
बांग्लादेश में खसरे (Measles) का प्रकोप भयावह रूप ले चुका है, जिससे अब तक 42 बच्चों की जान जा चुकी...
Cyber Crime Alert : सार्वजनिक स्थानों पर अनजान व्यक्ति को मोबाइल देने से बढ़ रहा साइबर फ्रॉड, नई एडवाइजरी जारी
आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी
राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आवाज दबाने का आरोप : सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उठाए सवाल, बोले- क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पहल : 3 से 8वीं कक्षा के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग-आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू
फीफा विश्व रैंकिंग : 8 साल बाद फ्रांस फिर नंबर वन पर पहुंचा, वियतनाम ने मलेशिया पर 3-1 जीत के बाद 99वें स्थान पर लगाई छलांग 
रूपए में आई मजबूती: अंतरबैंकिंग मुद्रा बाज़ार में 92.60 प्रति डॉलर पर पहुंचा