एसएमएस अस्पताल परिसर में बनेगा 24 मंजिला आईपीडी टावर, पहले फेज में बनेगी 12 मंजिल

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे आईपीडी टावर का शिलान्यास

एसएमएस अस्पताल परिसर में बनेगा 24  मंजिला आईपीडी टावर, पहले फेज में बनेगी 12 मंजिल

2 चरण में इस आईपीडी टावर का निर्माण किया जायेगा

जयपुर। एसएमएस अस्पताल परिसर में 24 मंजिल का आईपीडी टावर बनेगा। इसका शिलान्यास 5 अप्रैल को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगें। इस संबंध में जानकारी देने के लिए शुक्रवार को एसएमएस मेडिकल कॉलेज में प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया जेडीसी गौरव गोयल, एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रिंसीपल डॉ सुधीर भंडारी ने संयुक्त रूप से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के यह जानकारी दी।

इस अवसर पर गालरिया ने कहा कि 2 चरण में इस आईपीडी टावर का निर्माण किया जायेगा और पहले फेज में 12 मंजिल बनेगी। इसके बाद अन्य फ्लोर्स का निर्माण किया जायेगा। इसके 24 वे माले पर हेलीपेड बनाया जाएगा। जेडीसी  गौरव गोयल ने कहा कि राजस्थान की ये सबसे ऊंची बिल्डिंग होगी। इसके निर्माण में 32 माह लगेंगे। करीब 116 मीटर इसकी ऊंचाई होगी। इसमें 1200 बेड होंगे। पूरे एसएमएस अस्पताल से यह टावर जोड़ा जाएगा। आईपीडी टावर पर 456 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च होंगे।

 आईपीडी टावर होने वाली सुविधाएं
•    अस्पताल श्रेणी में आईपीडी टावर देश का सबसे ऊंचा होगा।  -आईपीडी टावर राजस्थान की सभी श्रेणियों की सबसे ऊंची इमारत होगी।
•    एसएमएस अस्पताल कॉटेज वार्ड की जगह 24 मंजिला आईपीडी टावर बनेगा।
•    रामा कंस्ट्रक्शन कंपनी इस टावर का निर्माण 456.80 करोड़ रुपये करेगी।
•    दो मंजिला बेसमेंट और छत पर हेलीपैड बनेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान