महिला ने थाने जाने के लिए मांगी लिफ्ट, युवक ने होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

गिरफ्तार परिजनों से नाराज होकर शिकायत दर्ज कराने निकली थी महिला

महिला ने थाने जाने के लिए मांगी लिफ्ट, युवक ने होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म
होटल कर्मचारियों को पति-पत्नी बताकर कमरा बुक कराया।

जयपुर। बजाज नगर इलाके में परिजनों से नाराज एक महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाने घर से निकली, रास्ते में उसने बाइक सवार एक युवक से लिफ्ट मांगी। युवक ने उसे थाने छोड़ने के बजाय होटल ले गया और दुष्कर्म किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी रूप सिंह राठौड़ निवासी राम नगर सोडाला को गिरफ्तार कर लिया, वह निजी कंपनी में मैनेजर है। थाना प्रभारी शीशराम मीणा ने बताया कि बुधवार रात 10:30 बजे 46 वर्षीय अविवाहित महिला परिजनों से झगड़ा कर उनके खिलाफ थाने पर शिकायत दर्ज कराने की कहते हुए घर से निकली थी। टोंक फाटक पुलिया के नीचे उसे आरोपी ने थाने पर छोड़ने की कहकर बिठा लिया। रास्ते में उसने एक ढ़ाबे से दोनों का खाना पैक कराया और जवाहर सर्किल स्थित होटल पहुंच गया। यहां उसने होटल कर्मचारियों को पति-पत्नी बताकर कमरा बुक कराया। कमरे में खाना खाने में बाद महिला बेहोश हो गई, इसके बाद आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वह अजमेर जाने की कहते हुए होटल से निकल गया।

मुझे किसी ने बंधक बना लिया
थाना प्रभारी मीणा ने बताया कि महिला घर नहीं पहुंची तो रात 12:30 बजे परिजन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने आए। परिजनों से उसके नंबर पर फोन किया तो वह बंद था। रात 2:30 बजे फिर से फोन किया तो महिला ने कहा कि मुझे किसी ने कमरे में बंधक बना रखा है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस महिला तक पहुंची, उसके बाद महिला से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई। महिला से मिले आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने उसे गुरुवार को बिरला मंदिर से पकड़ लिया। आरोपी ने कबूल किया कि दुष्कर्म के समय उसने महिला को अपना नाम मयंक बताया था। होटल से निकलने के बाद बिरला मंदिर के पास बाइक को पेट्रोल खत्म हो गया था। अगले दिन वह पेट्रोल लेकर कैब से बिरला मंदिर बाइक लेने पहुंचा था।

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता