आचार्य प्रमोद कृष्णम का राजस्थान सरकार पर सियासी ट्वीट: खराबी इंजन में और बदले जा रहे डिब्बे

प्रियंका गांधी के करीबी आचार्य प्रमोद ने मंत्री अशोक चांदना के इस्तीफा देने की पेशकश के बाद ट्वीट करते हुए राजस्थान सरकार पर इशारों में सियासी हमला बोला।

आचार्य प्रमोद कृष्णम का राजस्थान सरकार पर सियासी ट्वीट: खराबी इंजन में और बदले जा रहे डिब्बे
प्रियंका गांधी के करीबी आचार्य प्रमोद ने मंत्री अशोक चांदना के इस्तीफा देने की पेशकश के बाद ट्वीट करते हुए राजस्थान सरकार पर इशारों में सियासी हमला बोला। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि खराबी इंजन में है, आप डिब्बा बदलने की बात कर रहे हो। राजस्थान में सच बोलना पाप है, प्रभु। आपको पायलट समर्थक समझ लिया जाएगा।

जयपुर। प्रियंका गांधी के करीबी आचार्य प्रमोद ने मंत्री अशोक चांदना के इस्तीफा देने की पेशकश के बाद ट्वीट करते हुए राजस्थान सरकार पर इशारों में सियासी हमला बोला। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि खराबी इंजन में है, आप डिब्बा बदलने की बात कर रहे हो। राजस्थान में सच बोलना पाप है, प्रभु। आपको पायलट समर्थक समझ लिया जाएगा।


राजनीतिक प्रेक्षकों की मानें तो आचार्य प्रमोद ने  दो अलग अलग ट्वीट में राजस्थान सरकार पर निशाना साधा है। एक ट्वीट में चांदना के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए नाम लिए बगैर सीएम गहलोत को इंजन और प्रमुख सचिव को डिब्बा बताया है। दूसरे ट्वीट में आचार्य प्रमोद ने एआईसीसी के सह प्रभारी और उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के सचिव के तौर पर सहयोग देने वाले धीरज गुर्जर को भी सलाह दी है। क्योंकि धीरज गुर्जर ने जब नौकरशाही पर सवाल खड़े करते हुए यह कहा था कि, नौकरशाही सरकार की कब्र खोदने का काम कर रही है, तो इसपर आचार्य प्रमोद ने ट्वीट के जरिए व्यंग करते हुए कहा कि राजस्थान में सच बोलना पाप है "प्रभु" आपको भी पायलट समर्थक मान लिया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

संस्कृत दिवस-28 को...राजस्थान की संस्कृत शिक्षा अनदेखी की चपेट में, संस्कृत विश्वविद्यालय में एक मात्र सहायक कुलसचिव संस्कृत दिवस-28 को...राजस्थान की संस्कृत शिक्षा अनदेखी की चपेट में, संस्कृत विश्वविद्यालय में एक मात्र सहायक कुलसचिव
राजस्थान में संस्कृत शिक्षा व्यवस्था में बड़े स्तर पर पद रिक्त। स्कूल स्तर पर 14,190 स्वीकृत पदों में 6,142 यानी...
पटना में छात्रों का हंगामा: सीएम आवास की तरफ कूच, निगेटिव मार्किंग खत्म करने और डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग
आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केपीएससी भर्ती मामले में ईडी ने जारी किया
हाईवे पर तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग पर वार, ट्रैफिक पुलिस को मिलेंगे हाईटेक हथियार
कांग्रेसजनों ने बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि की अर्पित, कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
राम रहीम को मिली पैरोल: 8 साल में 17 बार आए जेल से बाहर, जानें कब लौटेंगे जेल ?
पीएचईडी : चार साल पुराने एईएन के हस्ताक्षर से जारी हो रहे पानी के बिल, जयपुर में जलदाय विभाग की बिलिंग व्यवस्था कटघरे में