Jaipur Airport : जयपुर से कोलकाता की फ्लाइट आखिरी समय पर रद्द, यात्री परेशान

तकनीकी या स्टाफिंग संबंधी दिक्कतों के कारण रद्द

Jaipur Airport : जयपुर से कोलकाता की फ्लाइट आखिरी समय पर रद्द, यात्री परेशान

जयपुर एयरपोर्ट से कोलकाता जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को मंगलवार को एयरलाइन ने अचानक रद्द कर दिया। यह फ्लाइट सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर जयपुर से रवाना होकर दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर कोलकाता पहुंचने वाली थी। यात्रियों को उड़ान से ठीक पहले सूचना दी गई कि संचालन कारणों के चलते फ्लाइट रद्द कर दी गई है।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से कोलकाता जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को मंगलवार को एयरलाइन ने अचानक रद्द कर दिया। यह फ्लाइट सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर जयपुर से रवाना होकर दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर कोलकाता पहुंचने वाली थी। यात्रियों को उड़ान से ठीक पहले सूचना दी गई कि संचालन कारणों के चलते फ्लाइट रद्द कर दी गई है। एयरलाइन सूत्रों के अनुसार उड़ान को ऑपरेशनल रीजन यानी तकनीकी या स्टाफिंग संबंधी दिक्कतों के कारण रद्द किया गया।

स्पाइसजेट की इस अचानक रद्दीकरण से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री पहले से एयरपोर्ट पहुंच चुके थे और उड़ान रद्द होने की जानकारी मिलते ही डिपार्चर एरिया में भीड़ लग गई। एयरलाइन प्रबंधन ने प्रभावित यात्रियों को ईमेल और एसएमएस के जरिए सूचना दी है। साथ ही कंपनी ने यात्रियों को पूरा रिफंड या अगले शेड्यूल पर री-बुकिंग का विकल्प भी उपलब्ध कराया है। यात्रियों ने एयरलाइन काउंटर पर जाकर अपनी यात्रा से जुड़ी जानकारी ली और असुविधा पर नाराजगी जताई।

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं