भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बढ़ते महिला अपराधों को लेकर कलराज मिश्र को दिया ज्ञापन
राज्यपाल को हस्तक्षेप करने की मांग की
भाजपा की महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका मूंदड़ा और राजसमंद की सांसद दीया कुमारी के नेतृत्व में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र को प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों और अत्याचारों को लेकर ज्ञापन दिया।
जयपुर। भाजपा की महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका मूंदड़ा और राजसमंद की सांसद दीया कुमारी के नेतृत्व में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र को प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों और अत्याचारों को लेकर ज्ञापन दिया। उन्होंने राजस्थान में हो रही महिला अपराधों को लेकर राज्यपाल को हस्तक्षेप करने और सख्त कदम उठाने के लिए सरकार को निर्देशित करने की मांग की है।
प्रतिनिधिमंडल में महिला मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री सुमन मीना, शिखा बैद, वर्तिका सैन, अनुराधा माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष आरती सिंह, जिलाध्यक्ष उमा शर्मा और जिला अध्यक्ष राधा रामावत शामिल थी।

Comment List