हत्याकांड के विरोध में व्यापारियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान

भय से मुक्ति एवं सुरक्षा की मांग की

हत्याकांड के विरोध में व्यापारियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान
कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में सर्व समाज, भाजपा, व्यापार महासंघ एवं फोर्टिज के बंद के समर्थन में धूला हाउस व्यापार मंडल के 2 हजार से अधिक व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध किया।

जयपुर। कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में सर्व समाज, भाजपा, व्यापार महासंघ एवं फोर्टिज के बंद के समर्थन में धूला हाउस व्यापार मंडल के 2 हजार से अधिक व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध किया। पहली बार बाजार एवं कॉलोनी के प्रतिष्ठान इस हत्याकांड के विरोध में बंद रहे। धूला हाउस व्यापार मंडल ने सरकार से व्यापारियों एवं लोगों को भय से मुक्ति एवं सुरक्षा की मांग की है।

व्यापार मंडल ने सरकार से मांग की है कि इस तरह के हादसे की पुनरावृत्ति नहीं हो।  इसके लिए व्यापक प्रशासनिक व्यवस्था की जाएं, ताकि व्यापारी भय मुक्त होकर काम कर सके। मंडल ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया कि इस हत्याकांड के विरोध में अपने प्रतिष्ठान बंर रख कर व्यापारिक एकता प्रदर्शित की। वहीं आज के जयपुर बंद पर जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल महामंत्री सुरेन्द्र बज कार्यकारी अध्यक्ष हरीश केडीया वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश सेनी माणक चौक थाने पर पुलिस अधिकारियों से बंद को लेकर चर्चा की।

सभी समुदायों ने उदयपुर में कन्हैयालाल टेलर की की निर्ममतापूर्वक हत्या के विरोध में  मज़हब और जाति से ऊपर उठकर सभी बाज़ार बंद रखे। इस जघन्य अपराध के प्रति अपना विरोध जताते हुए जयपुर व्यापार महासंघ ने प्रशासन से मांग की है कि इस जघन्य कांड के दोषी मुजरिमों को फ़ास्ट ट्रैक क़ानूनी प्रक्रिया के तहत जल्द से जल्द कठोरतम दंड फांसी की सजा दी जावे, जिससे इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें