हाईकोर्ट ने दुष्कर्म पीड़िता को दी गर्भपात की अनुमति

ह आदेश पीड़िता की याचिका पर दिए

हाईकोर्ट ने दुष्कर्म पीड़िता को दी गर्भपात की अनुमति

हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के चलते गर्भवती हुई नाबालिग लड़की को भ्रूण के गर्भपात की अनुमति दी है। भ्रूण को डीएनए जांच के लिए सुरक्षित रखने को कहा है।

जयपुर। हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के चलते गर्भवती हुई नाबालिग लड़की को भ्रूण के गर्भपात की अनुमति दी है। भ्रूण को डीएनए जांच के लिए सुरक्षित रखने को कहा है। कोर्ट ने यह आदेश पीड़िता की याचिका पर दिए। याचिका में कहा कि याचिकाकर्ता के पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने उसे घर में अकेला देखकर दुष्कर्म किया। उसने थाने में रिपोर्ट भी दी थी।

दुष्कर्म के चलते वह गर्भवती हो गई। यदि बच्चा हुआ, तो उसे सामाजिक और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ेगी। इसके अलावा संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत होने वाले बच्चे से ज्यादा अधिकार पीड़िता का हैं। ऐसे में उसे गर्भपात की अनुमति दी जाए। इस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने याचिकाकर्ता को गर्भपात की अनुमति दी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान की चेतावनी : अमेरिका ने अगर बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखी, तो वह फिर बंद कर देगा होर्मुज ईरान की चेतावनी : अमेरिका ने अगर बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखी, तो वह फिर बंद कर देगा होर्मुज
बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रही तो होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया जाएगा। संसद अध्यक्ष गालिबाफ ने स्पष्ट किया कि...
अंतरराष्ट्रीय बाजार की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव
कोलकाता दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा : प्रवासी राजस्थानियों से किया संवाद, कहा- समर्पण और योगदान राज्य के नवनिर्माण में अहम  
महिला आरक्षण बिल पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का विपक्ष पर हमला : कहा- देश और महिलाएं कभी नहीं करेगी माफ
आयकर विभाग की कार्रवाई : तृणमूल विधायक के ठिकानों पर मारा छापा, केंद्रीय बल तैनात
मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला : विधेयकों को पारित होने से रोककर अपना विकास विरोधी चेहरा किया उजागर, कहा- समर्थन नहीं कर महिलाओं के साथ किया विश्वासघात
एटीएस की कार्रवाई : फर्जी बायोमेट्रिक्स से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हाईटेक उपकरण बरामद