जयपुर कला महोत्सव 2025 : कला और कलाकारों के महाकुंभ में 200 से अधिक कलाकार अपनी कला का करेंगे प्रदर्शन

200 से अधिक कलाकार होंगे शामिल

जयपुर कला महोत्सव 2025 : कला और कलाकारों के महाकुंभ में 200 से अधिक कलाकार अपनी कला का करेंगे प्रदर्शन
विजुअल आर्ट विभाग, राजस्थान यूनिवर्सिटी और प्रतिभा एज्युकेशनल डेवलपमेंट रिसर्च सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह पांच दिवसीय महोत्सव सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक कला और कलाकारों का महाकुंभ बनेगा।

जयपुर। जवाहर कला केन्द्र के शिल्पग्राम में 1 से 5 नवम्बर तक जयपुर कला महोत्सव 2025 का 8वां संस्करण आयोजित होगा। विजुअल आर्ट विभाग, राजस्थान यूनिवर्सिटी और प्रतिभा एज्युकेशनल डेवलपमेंट रिसर्च सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह पांच दिवसीय महोत्सव सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक कला और कलाकारों का महाकुंभ बनेगा।

200 से अधिक कलाकार होंगे शामिल
संयोजक बी एम. चांदना और विभागाध्यक्ष रजत पंडेल ने बताया कि महोत्सव में लगभग 150 स्टॉल्स लगेंगे और 200 से अधिक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इनमें दिल्ली से पद्मश्री प्रो. बिमान बिहारी दास, तीर्थंकर बिस्वास, प्रयाग शुक्ला, अमित कपूर, शुभांकर बिस्वास सहित कई दिग्गज कलाकार शामिल होंगे। शिल्पग्राम को पेंटिंग्स, स्कल्पचर, डिजाइन, क्राफ्ट और इंस्टॉलेशन आर्ट से सजाया जाएगा। महोत्सव में देशभर के ख्यातिप्राप्त कलाकार अपने आर्टवर्क का प्रदर्शन करेंगे और लाइव डेमो भी देंगे। आर्टिस्ट एंड फ्यूचर ऑफ आर्ट विषय पर आयोजित चर्चाओं में कला जगत के दिग्गज कलाकार अपनी राय साझा करेंगे। महोत्सव का मुख्य आकर्षण तीन दिवसीय पेंटिंग प्रतियोगिता होगी, जिसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 60 हजार रुपए तक के नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। इस महोत्सव में आर्ट इंस्टॉलेशन, रंगोली, फेस पेंटिंग, पोट्रेट पेंटिंग और मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। साथ ही 2 से 4 नवम्बर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया