जयपुर लनिंर्ग फेस्टिवल 2025 : मोटिवेशनल स्पीकर सौरभ जैन ने 30 घंटे तक नोन-स्टॉप स्पीच देकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की दिशा में बढ़ाया कदम, आत्महत्या से बचाव पर दिया व्याख्यान

सीखेगा भारत, तभी तो आगे बढ़ेगा थीम पर हुआ आयोजन 

जयपुर लनिंर्ग फेस्टिवल 2025 : मोटिवेशनल स्पीकर सौरभ जैन ने 30 घंटे तक नोन-स्टॉप स्पीच देकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की दिशा में बढ़ाया कदम, आत्महत्या से बचाव पर दिया व्याख्यान
गुलाबी नगर जयपुर के बिडला ऑडिटोरियम में रविवार को लनिंर्ग और मोटिवेशनल फेस्ट 'जयपुर लनिंर्ग फेस्टिवल 2025' का भव्य शुभारंभ हुआ। सीखेगा भारत, तभी तो आगे बढ़ेगा भारत थीम पर आधारित आयोजन ने देशभर में उत्साह का वातावरण बना दिया है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के केंद्र में हैं-प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर सौरभ जैन, जो 30 घंटे की नोन-स्टोप स्पीच देकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की दिशा में अग्रसर हैं।

जयपुर। गुलाबी नगर जयपुर के बिडला ऑडिटोरियम में रविवार को लनिंर्ग और मोटिवेशनल फेस्ट 'जयपुर लनिंर्ग फेस्टिवल 2025' का भव्य शुभारंभ हुआ। सीखेगा भारत, तभी तो आगे बढ़ेगा भारत थीम पर आधारित आयोजन ने देशभर में उत्साह का वातावरण बना दिया है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के केंद्र में हैं-प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर सौरभ जैन, जो 30 घंटे की नोन-स्टोप स्पीच देकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें भामाशाह अशोक पाटनी, नंदकिशोर, प्रमोद पहाड़िया, चक्रश जैन, सुनिता जैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

सौरभ ने आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता आत्महत्या से बचाव पर दिया व्याख्यान
सौरभ जैन ने लगातार कई घंटों तक प्रेरक भाषण दिया, उन्होंने आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता, आत्महत्या से बचाव, तनावमुक्त जीवन जैसे 100 से अधिक विषयों पर चर्चा की। आयोजन के चीफ डायरेक्टर प्रमोद जैन ने बताया कि इस फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य लनिंर्ग और स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से राष्ट्र निर्माण को नई दिशा देना। विद्यार्थियों ने जहां टाइम मैनेजमेंट और स्टडी टेक्निक्स सीखने को लेकर बात की।  महिलाओं को आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का संदेश दिया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुधीर जैन गोधा ने बताया कि इस आयोजन में 700 से अधिक संस्थाओं और 250 विशेषज्ञों की टीम काम कर रही है। मीडिया प्रभारी विनोद जैन कोटखावदा और राजकुमार बैद ने बताया कि जो प्रतिभागी 9 घंटे या उससे अधिक समय तक स्पीच सुनेंगे उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफि केट प्रदान किया जाएगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं' माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...
अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार
समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कर्नाटक लगाएगा बड़ी छलांग, 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए
कुशालपुरा गांव को मिली पहली किन्नर सरपंच, मनीषा बाई ने 301 मतों से दर्ज की शानदार जीत
ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध