जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 : साहित्य संग फैशन का दिखा जलवा, विश्वनाथन आनंद से लेकर स्टीफन फ्राय की शब्द-कला

ब्रह्मांड के रहस्यों से लेकर लोक परंपराओं तक हुई चर्चा 

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 : साहित्य संग फैशन का दिखा जलवा, विश्वनाथन आनंद से लेकर स्टीफन फ्राय की शब्द-कला

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को होटल क्लार्क्स आमेर साहित्य, इतिहास, विज्ञान, हास्य, कला और यात्रा लेखन के बहुरंगी महासागर में डूबा नजर आया। साहित्य महोत्सव ने एक बार फिर विचारों, संवादों और रचनात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से हजारों साहित्य प्रेमियों को आकर्षित किया।

जयपुर। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को होटल क्लार्क्स आमेर साहित्य, इतिहास, विज्ञान, हास्य, कला और यात्रा लेखन के बहुरंगी महासागर में डूबा नजर आया। साहित्य महोत्सव ने एक बार फिर विचारों, संवादों और रचनात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से हजारों साहित्य प्रेमियों को आकर्षित किया। दूसरे दिन की शुरुआत राजस्थान की समृद्ध लोक परंपरा को जीवंत करती भोप समुदाय की भंवरी देवी की आत्मीय मॉनिंर्ग म्यूजिक प्रस्तुति से हुई। लोक सुरों के बाद महोत्सव का पहला सत्र लाइटनिंग किड रहा। जिसमें विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने राहुल भट्टाचार्य से संवाद में अपने जीवन, करियर और नई पुस्तक के अनुभव साझा किए। 

महिलाओं के अनलिखे इतिहास को रखा सामने 
इतिहास प्रेमियों के लिए द लॉस्ट हीर: वीमेन इन कॉलोनियल पंजाब सत्र खास रहा। जिसमें हरलीन सिंह ने औपनिवेशिक दौर में पंजाब की महिलाओं के अनलिखे इतिहास को सामने रखा। उन्होंने कहा कि आम महिलाओं का इतिहास लोककथाओं, व्यंजनों और बिखरे हुए चित्रों में छिपा है, जिसे समेटना जरूरी है। 

वहीं विज्ञान के क्षेत्र में गॉड पार्टिकल : द स्टोरी ऑफ  एवरीथिंग सत्र में सर्न की वैज्ञानिक अर्चना शर्मा और खगोल-भौतिकीविद् गेरेंट लुईस ने ब्रह्मांड की उत्पत्ति और हिग्स बोसॉन कण पर रोचक चर्चा की। अर्चना शर्मा ने कहा कि आज की हर खोज, कल की नई संभावनाओं का मार्ग खोलती है। 

महिलाओं की भागीदारी जैसे अहम मुद्दों पर डाला प्रकाश 
समसामयिक विषयों पर चर्चा करते हुए द फि लैंथ्रॉपी पैराडॉक्स सत्र में एस्तेर डुफ्लो, सिद्धार्थ शर्मा, वैभव बुधराजा और कांता सिंह ने परोपकार की जटिलताओं, सरकार, एनजीओ और निजी संस्थाओं की भूमिका तथा महिलाओं की भागीदारी जैसे अहम मुद्दों पर प्रकाश डाला। वहीं द ट्रैवल सेशन में जेफ डायर, लाइज डूसेट, नोआ अविशाग स्नाल और पल्लवी अय्यर ने यात्रा लेखन को केवल आत्मकथा नहीं, बल्कि परिवेश और अनुभवों की सामूहिक यात्रा बताया। ब्रिटिश अभिनेता और लेखक स्टीफ न फ्राय ने ए बिट ऑफ  फ्राय सत्र में भाषा, हास्य और बौद्धिक जिज्ञासा पर अपनी विशिष्ट शैली में विचार साझा किए। उन्होंने शब्दों को जीवन का सहारा बताया और ऑस्कर वाइल्ड से मिली प्रेरणा, रचनात्मकता, पहचान और सोशल मीडिया जैसे विषयों पर भी बेबाकी से बात की।

Read More राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे होगी शुरू : आज सदन में प्रश्नकाल नहीं, राज्यपाल अभिभाषण पर बहस का समापन

जेएलएफ आईलैंड ऑफ आयरलैंड की घोषणा हुई 
दूसरे दिन जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के नए अंतरराष्ट्रीय संस्करण जेएलएफ आइलैंड ऑफ  आयरलैंड की घोषणा भी की गई। जो 22 से 31 मई तक आयोजित होगा। इसके साथ ही स्लीपवेल प्रस्तुत द सेक्रेड अमृतसर फेस्टिवल 2026 की तिथियों का ऐलान किया गया। जिसमें कैलाश खेर, उषा उथुप सहित कई नामचीन कलाकार प्रस्तुति देंगे। 

Read More विधानसभा में स्टेट हाईवे टोल हटाने की मांग : भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली ने कहा- कांग्रेस सरकार आई और उन्होंने टोल शुरू कर दिए

कला प्रेमियों को ओजस आर्ट 
असेंडिंग रूट्स सत्र में परंपरा और आधुनिकता के संगम का अनुभव मिला। इस अवसर पर ओजस आर्ट अवॉर्ड 2026 छत्तीसगढ़ के मुरिया जनजाति के कलाकार पिसाडू राम मंडावी को प्रदान किया गया, जो पूरे महोत्सव के दौरान लाइव आर्ट बनाएंगे। 

Read More ट्रम्प टैरिफ कम होने से 12 सौ करोड़ हो जाएगा हाड़ौती का निर्यात

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान