राष्ट्रीय डाक सप्ताह शुरू : मुरलीपुरा डाकघर बनेगा जनसेवा कनेक्ट केंद्र, युवाओं के लिए हाईटेक होंगे डाकघर
राजस्थान में खुले चार ज़ेन जेड पोस्ट ऑफिस
जयपुर। भारतीय डाक विभाग की ओर से 9 से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष ‘वन पोस्टल नेटवर्क, इनफाइनाइट पॉसिबिलिटीज’ थीम के तहत नागरिक-केंद्रित सेवाओं, तकनीकी नवाचार और अंतिम छोर तक डाक सुविधाएं पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। राजस्थान परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल सुशील कुमार ने बताया कि प्रदेश में युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चार जेन जेड डाकघर खोले गए हैं। वहीं, जयपुर के मुरलीपुरा डाकघर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त ‘जनसेवा कनेक्ट डाकघर’ के रूप में विकसित करने का काम चल रहा है।
इसका उद्देश्य डाकघरों को बहुउद्देशीय नागरिक सेवा केंद्रों के रूप में तैयार करना है। उन्होंने कहा कि डाक विभाग पारंपरिक सेवाओं के साथ लॉजिस्टिक्स, बैंकिंग और आधार सुविधाओं का भी विस्तार कर रहा है। तकनीक और मजबूत नेटवर्क के जरिए 24 घंटे के भीतर डाक वितरण की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को सरल और समयबद्ध सेवाएं मिल सकें।

Comment List