नगर निगम हैरिटेज, जयपुर का कनिष्ठ सहायक 6500 रुपए की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

पट्टा ट्रासंफर की फाइल को स्वीकृत करने की एवज में संजीव कुमार ने मांगी थी रिश्वत

नगर निगम हैरिटेज, जयपुर का कनिष्ठ सहायक 6500 रुपए की घूस  लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

आरोपी से पूछताछ और उसके आवास एवं अन्य ठिकानो पर तलाशी जारी है।

जयपुर।  एसीबी जयपुर नगर प्रथम टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते संजीव कुमार कनिष्ठ सहायक कार्यालय उपायुक्त हवामहल आमेर जोन, नगर निगम हैरिटेज चौगान स्टेडियम, जयपुर को परिवादी से 6 हजार 500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की जयपुर नगर प्रथम इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी पट्टा ट्रासंफर की फाइल को स्वीकृत करने की एवज में संजीव कुमार कनिष्ठ सहायक, कार्यालय उपायुक्त हवामहल आमेर जोन, नगर निगम हैरिटेज, चौगान स्टेडियम, जयपुर द्वारा 12 हजार रूपये रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है।


 एसीबी जयपुर नगर प्रथम इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर टीम ने संजीव कुमार पीलीबंगा हनुमानगढ़ हाल निवासी किरायेदार तारानगर- डी. झोटवाडा, जयपुर हाल कनिष्ठ सहायक कार्यालय उपायुक्त, हवामहल आमेर जोन, नगर निगम हैरिटेज, चौगान स्टेडियम, जयपुर को परिवादी से 6 हजार 500 रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक  दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ और उसके आवास एवं अन्य ठिकानो पर तलाशी जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर के कंचनपुर में अंधविश्वास का अनोखा मामला सामने आया है। सिर पर कौआ बैठने को अपशकुन मानकर अनिष्ट टालने...
रजनीकांत ने दी सफाई, द्रमुक-अन्नाद्रमुक गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में नहीं थे शामिल
रीको सीतापुरा फ्लैटेड फैक्ट्री: प्लग एंड प्ले मॉडल बना उद्यमियों की पहली पसंद, रेडी टू मूव मॉड्यूल्स उपलब्ध
भाजपा धीरे-धीरे पूरे कर रही है चुनावी वादे, अगले सप्ताह से शुरू होगी राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया: सचदेवा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल
ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता: 1,771 उल्लंघनकर्ताओं, खनिज तस्करों और ड्रग तस्करों को दबोचा, अवैध हथियार सहित 179 वाहन जब्त
रक्तदान सबसे बड़ा दान: जयपुर में शिविर के दौरान वसुंधरा राजे का संदेश, हर दो सेकंड में पड़ती है खून की जरूरत