पत्रकार पर केस दर्ज होने पर गरमाई सियासत: शेखावत बोले,'राजस्थान में किसी पर देशद्रोह का केस दर्ज होना हो तो पहला नंबर आएगा स्वयं सीएम साहब का

पत्रकार पर केस दर्ज होने पर बोले केंद्रीय मंत्री, पूछा- किसानों से लेकर जवानों तक से झूठे वादे करना क्या देशद्रोह नहीं?

 पत्रकार पर केस दर्ज होने पर गरमाई सियासत: शेखावत बोले,'राजस्थान में किसी पर देशद्रोह का केस दर्ज होना हो तो पहला नंबर आएगा स्वयं सीएम साहब का
शेखावत ने कहा कि आपके राज्य और देश विरोधी कारगुजारियों की लिस्ट लंबी है गहलोत जी। पत्रकार ने सच कह दिया तो आपकी तानाशाही को ठेस लग गई।

जयपुर। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। पत्रकार अमन चोपड़ा पर देशद्रोह का केस दर्ज करने पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में किसी पर देशद्रोह का केस दर्ज होना हो तो पहला नंबर स्वयं सीएम साहब का आएगा।

सोमवार को ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री ने कई सवाल उठाए हैं। शेखावत ने पूछा, 'किसानों से लेकर जवानों तक से झूठे वादे करना क्या देशद्रोह नहीं? कांग्रेस के खर्चों के लिए राज्य का खजाना खोल देना क्या देशद्रोह नहीं? भ्रष्टाचार का मेन्यू कार्ड बनवाना क्या देशद्रोह नहीं? अपराधियों को लूट से दुष्कर्म तक की छूट देना क्या देशद्रोह नहीं? तुष्टीकरण से दंगे भड़काना क्या देशद्रोह नहीं?'

शेखावत ने कहा कि आपके राज्य और देश विरोधी कारगुजारियों की लिस्ट लंबी है गहलोत जी। पत्रकार ने सच कह दिया तो आपकी तानाशाही को ठेस लग गई। विनाशकाले विपरीत बुद्धि। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस दिन आपकी कुर्सी जाएगी, अपने खिलाफ केसेस की सफाई देने इन्हीं पत्रकारों को ढूंढ़ते फिरेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित