समग्र शिक्षा अभियान कनिष्ठ अभियंता 50 हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार

बकाया बिलों और डिफेक्ट लाईबिलिटी के भुगतान की एवज में मांगी थी रिश्वत

समग्र शिक्षा अभियान कनिष्ठ अभियंता 50 हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार
जयपुर ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल यूनिट-प्रथम, जयपुर इकाई ने कार्रवाई करते हुए ज्ञानप्रकाश शुक्ला कनिष्ठ अभियंता, मुख्यालय समग्र शिक्षा अभियान, जयपुर को परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जयपुर एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल यूनिट-प्रथम, जयपुर इकाई ने कार्रवाई करते हुए ज्ञानप्रकाश शुक्ला कनिष्ठ अभियंता, मुख्यालय समग्र शिक्षा अभियान, जयपुर को परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की स्पेशल यूनिट प्रथम, जयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म द्वारा किये गये कार्यों के 5 लाख रुपये के बकाया बिलों और डिफेक्ट लाईबिलिटी के भुगतान की एवज में ज्ञानप्रकाश शुक्ला कनिष्ठ अभियंता, मुख्यालय समग्र शिक्षा अभियान, जयपुर द्वारा 1 लाख 28 हजार रूपये की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए ज्ञानप्रकाश शुक्ला पुत्र अतरलाल निवासी प्लॉट नं0 4 शान्ति नगर 132 केवी जीएसएस पुराने घाट के सामने गोनेर रोड़, जयपुर हाल कनिष्ठ अभियंता, मुख्यालय समग्र शिक्षा अभियान, जयपुर को परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी कनिष्ठ अभियंता द्वारा परिवादी से पूर्व में ही 28 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे। मामले में संलिप्त अन्य अधिकारियों के संबंध में एसीबी टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक  दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना